जिला निर्वाचन अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Updated on 19-06-2026

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील खोलकर कक्ष का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के पश्चात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्ष को पुनः सील किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, इलेक्शन सुपरवाईजर, एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें