भारतीय हॉकी टीम ने मारे 13 गोल, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

Updated on 28-10-2026
जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एकतरफा जीत के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के अपने अभियान की शुरुआत की है। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 13-0 की जीत हासिल की। भारत इस टूर्नामें का डिफेंडिंग चैंपियन है और एक बार फिर विजेता का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना था। लेकिन पाकिस्तान के हटने के बाद उसे रिप्लेसमेंट की रूप में शामिल किया गया। पाकिस्तान ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। उनसे मैच को भारत से बाहर शिफ्ट करवाने की मांग की थी लेकिन एशियन हॉकी ने मांग को खारिज कर दिया।

मनदीप सिंह ने लगाया गोल का हैट्रिक

भारत के लिए 8 खिलाड़ियों ने गोल दोगा। मनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल मारकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीसरे मिनट के बाद 10वें और 54वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2', 44'), दिलप्रीत सिंह (43', 44') और हार्दिक सिंह (60', 60') ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा, शिलानंद लाकड़ा (15'), अभिषेक (18'), नीलाकांता शर्मा (26') और जुगराज सिंह (46') ने भी भारत के लिए गोल दागे।

टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं

पहले दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने चीन को 5-4 से हराया, जबकि जापान ने साउथ कोरिया को 3-2 से मात दी। तीन अंकों और +13 के गोल अंतर के साथ भारत पहले दिन स्टैंडिंग में सबसे ऊपर रहा। छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट में सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें हर टीम बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक बार खेलेगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

5 नवंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

भारत का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को चीन से होगा। लीग चरण के शेड्यूल में 28 अक्टूबर का दिन रेस्ट डे के लिए रखा गया है। 2 नवंबर तक सभी लीग मैच जालंधर में खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शिफ्ट हो जाएगा, जहां 4 नवंबर को सेमीफाइनल, जबकि 5 नवंबर को ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल के मैच खेले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें