अफीम की खेती उजागर करने वाले को जान का खतरा

Updated on 12-03-2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को हटाया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रास्ते को आम लोगों के लिए खुलवाया।

इधर, अवैध अफीम की खेती की शिकायत करने वाले समोदा के सरपंच अरुण गौतम ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सरपंच ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आशंका जताई है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सरपंच का कहना है कि गांव में अफीम की अवैध खेती की शिकायत करने के बाद से लगातार डर बना हुआ है। आधी रात को कुछ अज्ञात लोग गांव में संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए हैं। इसके अलवा उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में गांव में अवैध कब्जे को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है।

पुलिस चौकी में दी शिकायत

सरपंच अरुण गौतम ने चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने गांव के ही विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार के खिलाफ अवैध अफीम की खेती की शिकायत पुलिस और सतर्कता विभाग में की थी।

शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच की, जिसमें खेत में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की खेती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने फसल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सरपंच ने जताया जान का खतरा

सरपंच का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी, वे पहले भी उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कर चुके हैं। उनके मुताबिक दोनों आरोपी पहले भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदों पर भी रहे हैं, जिससे उनका राजनीतिक प्रभाव रहा है।

सरपंच का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें पहले भी परेशान करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने आवेदन में बताया कि 7 मार्च की आधी रात को कुछ अज्ञात लोग गांव में संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए। ये लोग गांव के नहीं थे और उनके घर के आसपास तथा गलियों में घूम रहे थे।

इसके बाद से उन्हें आशंका है कि कोई उन्हें डराने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

जनदर्शन में भी की शिकायत, सुरक्षा की मांग

सरपंच अरुण गौतम ने बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन में भी गांव में अवैध कब्जे को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वे उन्हें या उनके परिचितों को नुकसान पहुंचा सकते हैं या किसी झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी कारण उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

लोहे का बैरियर हटाकर रास्ता खुलवाया

इधर, गांव से शिवनाथ नदी तक जाने वाले रास्ते को भी प्रशासन ने खुलवा दिया है। जानकारी के अनुसार नदी तक जाने वाले मार्ग पर लोहे की जाली का बैरियर लगाया गया था, जिससे आम लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी।

आगे के हिस्से में मछली पालन होने के कारण रास्ता बंद किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरआई, पटवारी की मौजूदगी में बैरियर हटाकर रास्ता फिर से खोल दिया, ताकि ग्रामीण आसानी से नदी तक आ-जा सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सीएम साय आज शुरू करेंगे गौधाम योजना:सड़क पर घूम रहे मवेशियों को मिलेगा आशियाना

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
सीएम साय आज शुरू करेंगे गौधाम योजना:सड़क पर घूम रहे मवेशियों को मिलेगा आशियाना
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 10 मरीजों का किया निःशुल्क ऑपरेशन

महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 10 मरीजों का किया निःशुल्क ऑपरेशन
छत्तीसगढ़

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़

नारायणपुर से पांगुर बोरगांव नेलांगूर और बेड़माकोटी तक मुख्यमंत्री बस सेवा अक्टूबर से प्रारंभ

नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
नारायणपुर से पांगुर बोरगांव नेलांगूर और बेड़माकोटी तक मुख्यमंत्री बस सेवा अक्टूबर से प्रारंभ
छत्तीसगढ़

छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
छत्तीसगढ़

मसाहती ग्रामों का सर्वे दो माह के भीतर सुनिश्चित करें : कलेक्टर

कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
मसाहती ग्रामों का सर्वे दो माह के भीतर सुनिश्चित करें : कलेक्टर
छत्तीसगढ़

रैम्प योजना अंतर्गत स्टार्टअप नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को मिली नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी

कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
रैम्प योजना अंतर्गत स्टार्टअप नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को मिली नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी
छत्तीसगढ़

नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही, सभी निकाय रखें पूरी तैयारी : कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही, सभी निकाय रखें पूरी तैयारी : कलेक्टर
छत्तीसगढ़