E20 पेट्रोल से माइलेज घटा, सर्वे में बोले दो-तिहाई लोग, मरम्मत भी बढ़ गई
Updated on
28-07-2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार ने भी माना है कि इससे माइलेज पर मामूली असर पड़ता है लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं होता है। ई20 पेट्रोल की अनिवार्यता अप्रैल 2025 में लागू होने के एक साल बाद भी उपभोक्ताओं की समस्याओं में कोई खास कमी नहीं आई है।2023 से पहले खरीदे गए पेट्रोल वाहनों के मालिकों पर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने बताया कि 2025 की शुरुआत से माइलेज में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि 45 फीसदी लोगों ने असामान्य रूप से ज्यादा घिसावट या मरम्मत की जरूरत बढ़ने की बात कही।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें