A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

सचिवालय में शराब की खाली बोतलें मिलने पर श्रवण कुमार ने साजिश करार दिया, रामकृपाल ने कहा- बख्शा नहीं जाएगा

Updated on 12-05-2026
पटना: पटना सचिवालय के कूड़ेदान में शराब की बोतलें मिलने पर सियासत तेज हो गई। मंत्री श्रवण कुमार ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दिया, जबकि मंत्री रामकृपाल ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

शरारती तत्वों की कोई कमी नहीं- श्रवण कुमार


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों की कोई कमी नहीं है। जो लोग शरारत करते हैं, वही ऐसी हरकतों के लिए जिम्मेदार हैं। कुछ लोग सरकार को बदनाम करने की भी कोशिश करते हैं, और कुछ तो ऐसे आदतन अपराधी हैं जो बार-बार ऐसी हरकतों में शामिल होते हैं। जो लोग आदतन ऐसा करते हैं और जो जान-बूझकर सरकार को परेशान करने का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, प्रशासन उन्हें गंभीरता से लेता है।

मंत्री राम कृपाल यादव बोले, किसी को बख्शा नहीं जाएगा


उधर, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। सचिवालय में जो बोतलें मिली हैं, जांच की जा रही है; सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें