अफ्रीकी फुटबॉल में बवाल, 2 महीने बाद सेनेगल से छीना AFCON का खिताब, हारने वाली मोरोक्को बनी चैंपियन

Updated on 18-03-2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित कर दिया है। यह फैसला मंगलवार को लिया गया। सीएएफ ने जनवरी में खेले गए विवादित फाइनल में सेनेगल की 1-0 की जीत को पलटकर 3-0 से मोरक्को के पक्ष में कर दिया।

सीएएफ की अपील समिति ने कहा कि सेनेगल का मैदान छोड़ना टूर्नामेंट नियमों के आर्टिकल 82 और 84 का उल्लंघन है। इन नियमों के तहत बिना अनुमति मैच छोड़ने वाली टीम को हार मान लिया जाता है। इसी आधार पर मैच का परिणाम बदलते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता घोषित किया गया।

फाइनल में स्टॉपेट टाइम में हुआ था जमकर विवाद

18 जनवरी को रबात में खेले गए फाइनल के दौरान स्टॉपेज टाइम में भारी विवाद हुआ। सेनेगल ने एक गोल किया, लेकिन रेफरी जीन-जैक्स नडाला ने मोरक्को के बॉक्स में फाउल बताते हुए गोल को रद्द कर दिया। इसके तुरंत बाद मोरक्को को पेनल्टी मिली, जब ब्राहिम डियाज को फाउल किया गया। इस फैसले से नाराज होकर सेनेगल के कोच पेप बौना थियाव ने अपनी टीम को मैदान से बाहर बुला लिया। करीब 20 मिनट बाद कप्तान सादियो माने के समझाने पर टीम वापस लौटी। हालांकि, तनाव बना रहा। पेनल्टी पर डियाज गोल नहीं कर सके, जिसे एडौर्ड मेंडी ने बचा लिया। इसके बाद पापा गुये ने 94वें मिनट में गोल कर सेनेगल को जीत दिलाई थी।

सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने किया विरोध

इस फैसले पर सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने कड़ा विरोध जताया है। फेडरेशन के सचिव जनरल अब्दुलाये सेदौ सो ने इसे मजाक बताते हुए कहा कि फैसले का कोई कानूनी आधार नहीं है। सेनेगल इस मामले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ले जाएगा और आखिरी फैसले तक लड़ाई जारी रखेगा।

इस फैसले से मोरक्को ने 50 साल बाद जीता अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का खिताब

इस फैसले के साथ मोरक्को ने 50 साल बाद अपना दूसरा अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस खिताब जीत लिया। रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन ने सीएएफ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगिता के नियमों और स्थिरता को मजबूती मिलेगी। सीएएफ ने मोरक्को के इस्माइल सैबारी पर लगाया गया 100,000 डॉलर का जुर्माना हटा दिया और उनका निलंबन तीन मैच से घटाकर एक मैच कर दिया।

हालांकि वीएआर प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों पर जुर्माना बरकरार रखा गया है। यह विवाद अब सिर्फ एक मैच के नतीजे से आगे बढ़कर अफ्रीकी फुटबॉल की साख और नियमों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। सीएएस इस मामले पर अब अंतिम निर्णय लेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पहले घातक यॉर्कर और अब लंबे-लंबे छक्के, नहीं देखा होगा अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रूप, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी

लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
पहले घातक यॉर्कर और अब लंबे-लंबे छक्के, नहीं देखा होगा अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रूप, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी
खेल

जिसको टीम में लाने के लिए की संजू सैमसन की डील, वही खिलाड़ी IPL से बाहर, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
जिसको टीम में लाने के लिए की संजू सैमसन की डील, वही खिलाड़ी IPL से बाहर, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन
खेल

एक, दो नहीं 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एक साथ IPL से बाहर, इन टीमों को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
एक, दो नहीं 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एक साथ IPL से बाहर, इन टीमों को लगा तगड़ा झटका
खेल

रेसलर को तो दे दी मौत महिला फुटबॉलरों का क्या होगा? एशियन चैंपियनशिप में नहीं गाया था ईरान का राष्ट्रगान, कल ही लौटीं स्वदेश

तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
रेसलर को तो दे दी मौत महिला फुटबॉलरों का क्या होगा? एशियन चैंपियनशिप में नहीं गाया था ईरान का राष्ट्रगान, कल ही लौटीं स्वदेश
खेल

14 साल के वैभव का नेट प्रैक्टिस में गदर, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में लगाए गगनचुंबी छक्के, कोचिंग स्टाफ हैरान

नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
14 साल के वैभव का नेट प्रैक्टिस में गदर, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में लगाए गगनचुंबी छक्के, कोचिंग स्टाफ हैरान
खेल

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा जसप्रीत बुमराह का प्रमोशन! 2 करोड़ रुपये के चलते हो रही नाइंसाफी? जल्द लिया जाएगा फैसला

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा जसप्रीत बुमराह का प्रमोशन! 2 करोड़ रुपये के चलते हो रही नाइंसाफी? जल्द लिया जाएगा फैसला
खेल

बिना फॉर्म के बौखला गया है KKR का ऑलराउंडर, रिपोर्टर से कहा- मेरे पीछे क्यों पड़े हो, ऑक्शन में उड़ाए थे 25 करोड़

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
बिना फॉर्म के बौखला गया है KKR का ऑलराउंडर, रिपोर्टर से कहा- मेरे पीछे क्यों पड़े हो, ऑक्शन में उड़ाए थे 25 करोड़
खेल

5 दिग्गज गेंदबाज जो आजतक नहीं जीत पाए पर्पल कैप, एक ने तो 5 बार जीती है IPL ट्रॉफी

क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
5 दिग्गज गेंदबाज जो आजतक नहीं जीत पाए पर्पल कैप, एक ने तो 5 बार जीती है IPL ट्रॉफी
खेल

अनफिट बाबर और फखर ने खेला वर्ल्ड कप, पाकिस्तान क्रिकेट में फिटनेस रिपोर्ट पर मचा कोहराम, फिजियो के खिलाफ जांच शुरू

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
अनफिट बाबर और फखर ने खेला वर्ल्ड कप, पाकिस्तान क्रिकेट में फिटनेस रिपोर्ट पर मचा कोहराम, फिजियो के खिलाफ जांच शुरू
खेल