वाशिंगटन सुंदर ने लपका एशियन गेम्स का सबसे तगड़ा कैच, पाकिस्तान की पुरी टीम को लगा सदमा, बाउंड्री पर गजब कलाबाजी
Updated on
03-10-2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा देखने को मिल रहा है। तेज गति से रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश कर रही पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों पर वाशिंगटन सुंदर के एक अकल्पनीय और हैरतअंगेज कैच ने पानी फेर दिया।अक्षर पटेल की गेंद पर फंसे माज सदाकत
मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज माज सदाकत आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश में थे। इसी बीच भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ एक बड़ा हवाई शॉट खेला। शॉट में पूरी पावर नहीं थी, लेकिन गेंद बाउंड्री की तरफ तेजी से जा रही थी।वाशिंगटन सुंदर का शानदार कैच
गेंद बाउंड्री पार जाने ही वाली थी कि वहां मौजूद वाशिंगटन सुंदर ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से नामुमकिन को मुमकिन बना दिया। सुंदर ने बाउंड्री लाइन के बिल्कुल किनारे पर गेंद को लपका लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा। लेकिन बाउंड्री लाइन पार करने से ठीक पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाला खुद बाउंड्री के बाहर कदम रखा और तुरंत मैदान के अंदर आकर दोबारा कैच पूरा कर लिया।
23 रन बनाकर आउट हुए
सुंदर की इस अद्भुत कलाबाजी और जादुई कैच ने स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों और कमेंटेटरों को हैरान कर दिया। माज सदाकत 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अक्षर पटेल को इस मैच में अपनी दूसरी सफलता मिली। इस सनसनीखेज कैच ने तेज गति से भाग रही पाकिस्तानी टीम की रन गति पर ब्रेक लगा दिया और भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें