A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, तो एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया अजीब पोस्ट, लोग बोले- शर्मनाक

Updated on 21-05-2026
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर फैंस को उनकी शादी का आज तक इंतजार है। और अब आखिरकार करण ने तेजस्वी को प्रपोज कर ही दिया। करण और तेजस्वी इस वक्त नए रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा ने इस शो की टीम के साथ मिलकर एक सरप्राइज प्लान किया और तेजस्वी प्रकाश को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उन्होंने तेजस्वी को हीरे की बड़ी सी अंगूठी भी पहनाई। इसके बाद से फैंस और सेलेब्स करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश को बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, इसी बीच करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक पोस्ट किया है, जो चर्चा में हैं और यूजर्स उस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

करण कुंद्रा ने 'देसी ब्लिंग' में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज

'देसी ब्लिंग'का 20 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ था। इसके पहले एपिसोड में ही करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके लिए उन्होंने 'देसी ब्लिंग' की अरबपति कास्ट, जिसमें बड़े बिजनेस टायकून और सोशलाइट शामिल थे, उनके साथ एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया। तेजस्वी जैसे ही वेन्यू पर पहुंचीं, तो करण कुंद्रा अपने घुटनों पर बैठे और बोले, 'तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?'

'तेजस्वी मुझसे शादी करोगी?' और भावुक हो गईं एक्ट्रेस

करण के प्रपोजल पर तेजस्वी प्रकाश मुंह और आंखें खोले हैरानी से देखती रह गईं। उन्होंने करण के गालों पर चूमा और फिर एक्टर ने उन्हें बड़ी सी हीरे की अंगूठी पहनाई। तेजस्वी भावुक हो गईं और बोलीं, 'मैं कांप रही हूं। मेरे हाथ नहीं रुक रहे। जब हम मिले थे, तो बहुत कुछ हुआ था। जब हम बाहर आए, सब ने कहा था कि ये तो 2 हफ्ते नहीं टिकेंगे। किसी ने कहा था कि मैं नकली हूं, किसी ने कहा तू फेक है। चार साल हो गए। हमने सब कुछ देखा है, और हम हर चीज़ से गुजरे हैं।'

फैंस ने लुटाया प्यार और दी बधाई

इसके बाद करण कुंद्रा ने फिर तेजस्वी प्रकाश के लिए एक इमोशनल स्पीच दी, जिसने एक्ट्रेस को और भावुक कर दिया। दोनों के बीच के ये खास पल देखने वाले थे और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस अपने फेवरेट कपल TejRan पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी, और तभी से उनके बीच प्यार पनपने लगा था।

करण की एक्स अनुषा दांडेकर का पोस्ट, यूजर्स ने साधा निशाना

जहां करण ने अब तेजस्वी को फाइनली शादी के लिए प्रपोज कर दिया है, वहीं दूसरी ओर एक्टर की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। यूजर्स इसे करण के प्रपोजल से जोड़कर देख रहे हैं। अनुषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं। अगर आप जानते हैं तो ठीक है।' अनुषा ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, पर यह 'रेडिट' पर चर्चा में हैं और यूजर्स के काफी कमेंट्स हैं। उन्होंने कहा कि अनुषा को अब मूव-ऑन करना चाहिए और यह वाकई हैरानी की बात है कि 9 साल बाद भी वह ब्रेकअप को भुना रही हैं। एक यूजर ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि मैं कोई फैन नहीं हूं, पर अब अति हो रही है। ये वाकई शर्मनाक है।

2015 से 2020 रिलेशनशिप में थे अनुषा-करण

बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर कभी रिलेशनशिप में थे, पर बाद में ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने साल 2015 से 2020 तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, बाद में अनुषा ने करण का नाम लिए बिना एक पॉडकास्ट में उन्हें धोखेबाज कहा था और दावा किया था कि उनके साथ रिलेशनशिप में होते हुए भी करण अन्य लड़कियों के साथ सो रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें