कौन थीं दिव्या मिश्रा? बैंक अफसर की हत्या से दहला लखनऊ, हाथ में दो पिस्टल लेकर पहुंचा था पति मानस
Updated on
20-08-2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी है। युवक ने अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंच कर पत्नी को गोली मारी। इसके बाद भागकर घर पहुंचा। वहां बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वॉट्सऐप पर पत्नी की हत्या से जुड़ा स्टेटस लगाया और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला गोमतीनगर इलाके का है। पहली घटना आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घटी। दफ्तर में काम करने के दौरान दिव्या मिश्रा को पति का कॉल आया। वह मिलने के लिए बाहर बुलाया। वहां उसने दिव्या मिश्रा सर पर पिस्टल सटाकर फायर किया। मौके पर ही दिव्या की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।कौन थी दिव्या मिश्रा?
दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। उसकी शादी भारतीय स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कॉलेज शाखा में काम करने वाले मानस वाजपेई के साथ 12 साल पहले हुई थी। दिव्या की उम्र 33 साल और मानस की 35 साल थी। दिव्या मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन है। प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूब चैनल 'उल्टा चश्मा' को लेकर खूब चर्चा में रही है। जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा और मानस वाजपेई के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें