20 साल बाद इंतकाम पूरा, भिंड में पिता की मौत का बदला लेने शख्स ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

Updated on 09-03-2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली की रात हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसिया यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि 20 साल से सुलग रही बदले की आग का परिणाम थी।

मां के प्रेम प्रसंग में हुई थी पिता की हत्या

पुलिस पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी गोधन यादव जब 14 साल का था, तब उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि गोधन की मां और मृतक रामसिया के भांजे ब्रजेश यादव के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों ने मिलकर गोधन के पिता को रास्ते से हटा दिया था। तभी से गोधन उस परिवार से बदला लेने की फिराक में था।

होली की रात और शराब का नशा

3 मार्च की रात रामसिया यादव वेसली नदी के पास बकरियां चरा रहे थे। वहीं पास में गोधन यादव अपने दोस्त हरवेंद्र के साथ शराब पी रहा था। जब बुजुर्ग ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, तो गोधन के दिमाग में 20 साल पुरानी टीस जाग उठी। उसे लगा कि यह उसी परिवार का सदस्य है जिसने उसका घर उजाड़ा था।

कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार और फरार

गुस्से में पागल गोधन ने अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग रामसिया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते समय गोधन चिल्ला रहा था कि उसने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम और 310 km की रफ्तार, सीएम योगी के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर

लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम और 310 km की रफ्तार, सीएम योगी के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर
देश

मुजफ्फरपुर में पान दुकान से घर लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में दागी गोली, इलाके में हड़कंप

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
मुजफ्फरपुर में पान दुकान से घर लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में दागी गोली, इलाके में हड़कंप
देश

20 साल बाद इंतकाम पूरा, भिंड में पिता की मौत का बदला लेने शख्स ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
20 साल बाद इंतकाम पूरा, भिंड में पिता की मौत का बदला लेने शख्स ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा
देश

कर्नाटक सीआईडी ने मांगी ऐश्वर्या गौड़ा की कस्टडी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया था गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन

बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
कर्नाटक सीआईडी ने मांगी ऐश्वर्या गौड़ा की कस्टडी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया था गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन
देश

राजस्थान में पेंशनरों की मौज, अब हर महीने मिलेंगे 1450 रुपये, सरकार ने फिर बढ़ाई राशि, ऐसे मिलेगा फायदा

जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
राजस्थान में पेंशनरों की मौज, अब हर महीने मिलेंगे 1450 रुपये, सरकार ने फिर बढ़ाई राशि, ऐसे मिलेगा फायदा
देश

मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा
देश

नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह

पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह
देश

अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'

सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'
देश

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
देश