होर्मुज के बाद ताइवान स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, चीन ने उतारा अपना लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर, जापान से ठनी

Updated on 21-04-2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस जलमार्ग से गुजरा है। चीन की ओर यह तैनाती जापान के एयरक्राफ्ट कैरियर के ताइवान स्ट्रेट से गुजरने के बाद हुई है। इससे जापान और चीन के बीच समुद्र में तनातनी बढ़ सकती है। दोनों देशों के रिश्ते पहले ही तनावपूपर्ण दौर में हैं। ताइवान स्ट्रेट में यह तनातनी ऐसे समय हो रही है, जब होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका आमने-सामने हैं।

मिलिट्रीवॉच मैगजीन के मुताबिक, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी ने 20 अप्रैल को अपने लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए तैनात किया। यह तैनाती जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स की उस कार्रवाई का जवाब है, जिसमें उसने 17 अप्रैल को अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक पोत जेएस इकाजुची को इस स्ट्रेट से गुजरने के लिए तैनात किया था।

चीन-जापान तनाव

जापान की ओर से जेएस इकाजुची की तैनाती पर गुस्सा जाहिर किया गया था और इसे जानबूझकर की गई उकसावे की कार्रवाई करार दिया था। इसके बाद चीन ने भी अपना युद्धपोत उतार दिया है। ये दोनों तैनाती टोक्यो और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव को दिखाती हैं। बीते साल नवंबर में जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने ताइवान में चीनी हमले की सूरत में सैन्य हस्तक्षेप करने की धमकी दी थी।चीन का लियाओनिंग उन तीन विमानवाहक पोतों में से एक है, जो इस समय पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी में सेवा में हैं। बीते साल दिसंबर में इसे ओकिनावा के पश्चिम में स्थित कुबाशिमा द्वीप के पास तैनात किया गया था। उस समय इस तैनाती को ताकाइची के बयान का सीधा जवाब माना गया था। इससे दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई थी, जो लगातार जारी है।

बीते साल हुई थी तनातनी

बीते साल के आखिर में लियाओनिंग के संचालन के दौरान 6 दिसंबर को ओकिनावा द्वीप के दक्षिण-पूर्व में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर एक चीनी J-15 लड़ाकू विमान ने एक जापानी F-15 लड़ाकू विमान को अपने रडार पर 'लॉक' (निशाना) कर लिया था। जापानी सैन्य नेतृत्व उस दिन चीनी J-15B और जापानी F-15 लड़ाकू विमानों के बीच हुई दो झड़पों के परिणामों से घबरा गया था।लियाओनिंग और उसकी श्रेणी के दूसरे पोत शैनडॉन्ग की क्षमताओं में हालिया समय में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। यह सुधार नए J-15B '4+ पीढ़ी' के लड़ाकू विमानों और उन्हें सहायता प्रदान करने वाले J-15D इलेक्ट्रॉनिक अटैक जेट्स को इन पोतों के बेड़े में शामिल करने के बाद संभव हो पाया है।
साल 2022 से अब तक लियाओनिंग और शैनडॉन्ग एयरक्राफ्ट कैरियर्स को कई बार अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के लिए तैनात किया गया है। लियाओनिंग, शैनडॉन्ग और चीन के सबसे नए एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान को अमेरिकी नौसेना के बाहर मौजूद दुनिया के सबसे सक्षम एयरक्राफ्ट कैरियर्स में गिना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'थाड का 50 और मिसाइलों का 45 प्रतिशत जखीरा खत्म', ईरान में खाली हुआ अमेरिकी हथियार भंडार, एक्सपर्ट ने चेताया

वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
'थाड का 50 और मिसाइलों का 45 प्रतिशत जखीरा खत्म', ईरान में खाली हुआ अमेरिकी हथियार भंडार, एक्सपर्ट ने चेताया
विदेश

'पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा', ईरान की सरकारी मीडिया ने की असीम मुनीर की तीखी आलोचना, बताया 'अमेरिकी पोस्टमैन'

तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
'पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा', ईरान की सरकारी मीडिया ने की असीम मुनीर की तीखी आलोचना, बताया 'अमेरिकी पोस्टमैन'
विदेश

होर्मुज स्ट्रेट के खुलने के आसार नहीं, ईरान में अमेरिका के खिलाफ तेवर सख्त, लड़ने के मूड में IRGC, आगे क्या?

तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
होर्मुज स्ट्रेट के खुलने के आसार नहीं, ईरान में अमेरिका के खिलाफ तेवर सख्त, लड़ने के मूड में IRGC, आगे क्या?
विदेश

'भारत, छात्र, भ्रष्टाचार', नेपाल में जिन 3 मुद्दों पर सत्ता में आए PM बालेन शाह अब उन पर ही घिरे, बड़ी चुनौती

काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
'भारत, छात्र, भ्रष्टाचार', नेपाल में जिन 3 मुद्दों पर सत्ता में आए PM बालेन शाह अब उन पर ही घिरे, बड़ी चुनौती
विदेश

अमेरिकी डेलीगेशन के साथ आज पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे जेडी वेंस, क्या ईरान से मिल गया बैठक में आने का संकेत?

वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
अमेरिकी डेलीगेशन के साथ आज पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे जेडी वेंस, क्या ईरान से मिल गया बैठक में आने का संकेत?
विदेश

होर्मुज के बाद ताइवान स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, चीन ने उतारा अपना लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर, जापान से ठनी

बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
होर्मुज के बाद ताइवान स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, चीन ने उतारा अपना लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर, जापान से ठनी
विदेश

बालेन शाह के गृह मंत्री को लेकर मचा बवाल, नेपाल में सरकार बनने के 1 महीने के अंदर ही घिरे, देंगे इस्तीफा?

काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
बालेन शाह के गृह मंत्री को लेकर मचा बवाल, नेपाल में सरकार बनने के 1 महीने के अंदर ही घिरे, देंगे इस्तीफा?
विदेश

ईरान से शांति वार्ता के लिए ट्रंप खुद जा सकते हैं पाकिस्तान, खत्म हो रहा युद्धविराम, बम बरसाने की दी है धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
ईरान से शांति वार्ता के लिए ट्रंप खुद जा सकते हैं पाकिस्तान, खत्म हो रहा युद्धविराम, बम बरसाने की दी है धमकी
विदेश

थॉड बना 'छेद वाली छतरी', ईरान हमलों ने खोली अमेरिकी डिफेंस सिस्टम की पोल, खाड़ी देशों के अरबों डॉलर बर्बाद?

रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
थॉड बना 'छेद वाली छतरी', ईरान हमलों ने खोली अमेरिकी डिफेंस सिस्टम की पोल, खाड़ी देशों के अरबों डॉलर बर्बाद?
विदेश