बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा

Updated on 19-03-2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट आए थे और फिलहाल वह ठीक हैं। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बारे में बात की। बताया कि कैसे वह उनका हर दिन हालचाल पूछते थे। यहां तक कि उनके ठीक होने के बाद भी उन्हें मैसेज किया करते थे।

प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में विलन का रोल करके पॉप्युलैरिटी हासिल की थी उन्होंने 'हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बातचीत में बताया कि अमिताभ बच्चन उन्हें बीमारी के दौरान 'जल्द ठीक होने' का मैसेज भेजते थे। इतना ही नहीं ठीक होने के बाद भी बिग बी लगातार मैसेज भेजते रहते हैं। एक्टर ने कहा कि व्हाट्सएप पर उनके करीबी दोस्तों में से एक अमिताभ बच्चन हैं।

अमिताभ बच्चन के बारे में बोले प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जब से मैं बीमार हुआ, रोज सुबह वो मुझे मैसेज करता- गेट वेल सून प्रेम, तुम्हारे लिए दुआ करता हूं। मैंने बोला उसको यार मैं ठीक हो गया। लेकिन वो प्यारी-प्यारी बातें करता रहता है।' बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती थे

पिछले साल 2025 में प्रेम चोपड़ा मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट थे। डॉक्टर ने बताया था कि उनको वायरल इन्फेक्शन और उम्र संबंधी दिक्कते थीं। उन्हें सांस लेने की शिकायत थी, जिसके बाद भर्ती किया गया था। उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट किया था और बताया था कि अह वह कैसे हैं।

अमिताभ और प्रेम चोपड़ा की फिल्में

प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने 1970 से 1980 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम किया था। वह अक्सर विलन बनते थे। उनकी फिल्मों में 'दो अनजाने' (1976), 'द ग्रेट गैम्बलर' (1979), 'बेनाम' (1974), 'मर्द' (1985) और 'नसीब' (1981) शामिल हैं।

प्रेम चोपड़ा की फिल्में

प्रेम चोपड़ा ने 380 फिल्मों में काम किया है और 6 दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया है। उन्होंने 'वो कौन थी' (1964), 'उपकार' (1967), 'दो रास्ते' (1969), 'कटी पतंग' (1970), 'बॉबी' (1973), 'दो अनजाने' (1976), 'त्रिशूल' (1978), 'दोस्ताना' (1980) और 'क्रांति' (1981) समेत अन्य मूवीज में शानदार अभिनय करके लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को देंगी मौका, करण जौहर बोले- मुझे लॉन्च का ज्यादा नहीं पता

'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को देंगी मौका, करण जौहर बोले- मुझे लॉन्च का ज्यादा नहीं पता
मनोरंजन

Dhurandhar 2 के शोज दूसरे दिन भी कैंसिल, तमिल-तेलुगू फैंस रिफंड लेकर निराश लौटे, कहां हुई गड़बड़?

'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
Dhurandhar 2 के शोज दूसरे दिन भी कैंसिल, तमिल-तेलुगू फैंस रिफंड लेकर निराश लौटे, कहां हुई गड़बड़?
मनोरंजन

'पहले मजाक उड़ाया, अब पुरस्‍कार दिया' Rashmika Mandanna के तेलंगाना गदर अवॉर्ड 2025 में बेबाक बोल

रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
'पहले मजाक उड़ाया, अब पुरस्‍कार दिया' Rashmika Mandanna के तेलंगाना गदर अवॉर्ड 2025 में बेबाक बोल
मनोरंजन

ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2 को बताया 'बकवास', आदित्‍य धर को 'BJP प्रचारक', लोग बोले- मिर्ची लग गई?

दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2 को बताया 'बकवास', आदित्‍य धर को 'BJP प्रचारक', लोग बोले- मिर्ची लग गई?
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया

अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया
मनोरंजन

हॉलीवुड एक्टर जिनके अमिताभ के हाथों पिटने पर बॉलीवुड में खूब बजती थी तालियां, फिर बने योग इंस्ट्रक्टर

हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
हॉलीवुड एक्टर जिनके अमिताभ के हाथों पिटने पर बॉलीवुड में खूब बजती थी तालियां, फिर बने योग इंस्ट्रक्टर
मनोरंजन

हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने

जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने
मनोरंजन

सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी

एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी
मनोरंजन

बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा
मनोरंजन