धुएं का छल्ला बनाकर', टीम होटल में सिगरेट फूंकते पकड़ा गया विदेशी खिलाड़ी,

Updated on 22-04-2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके खेल से जुड़ा नहीं है। इस वीडियो में रबाडा सिगरेट पीते दिख रहे हैं। यह गुजरात टाइटंस के टीम होटल का बताया जा रहा है। रबाडा के साथ बैठा एक और गुजरात टाइटंस का सदस्य सिगरेट पी रहा है। लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं है।

सिगरेट पीना नियम के खिलाफ नहीं

सिगरेट पीना क्रिकेट के किसी भी डोपिंग-रोधी नियम या पेशेवर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। कागिसो रबाडा इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। गुजरात टाइटंस के पिछले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट निकले थे। उन्होंने कई गेंदें 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से भी डाली थी।

रबाडा पिछले साल बैन हो चुके

कागिसो रबाडा को पिछले साल आईपीएल के बीच में ही बैन झेलना पड़ा था। एसए20 के दौरान डोपिंग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को कोकेन मेटाबोलाइट्स पाया गया था। पिछले साल वह आईपीएल के बीच से अचानक अपने देश लौट गए थे। पहले बताया गया कि निजी कारण से वह वापस गए हैं। एक महीने बाद जब रबाडा वापस लौटे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी और सभी से माफी भी मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ऋषभ पंत की टीम

लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ऋषभ पंत की टीम
खेल

स्टेडियम में नहीं थी बीमार बहन, लेकिन हर रन उसके नाम, अभिषेक शर्मा ने शतक से भेजा प्यार

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
स्टेडियम में नहीं थी बीमार बहन, लेकिन हर रन उसके नाम, अभिषेक शर्मा ने शतक से भेजा प्यार
खेल

'तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको', दीपक चाहर को यूं एमएस धोनी ने मजेदार अंदाज में फटकारा

मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
'तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको', दीपक चाहर को यूं एमएस धोनी ने मजेदार अंदाज में फटकारा
खेल

धुएं का छल्ला बनाकर', टीम होटल में सिगरेट फूंकते पकड़ा गया विदेशी खिलाड़ी,

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
धुएं का छल्ला बनाकर', टीम होटल में सिगरेट फूंकते पकड़ा गया विदेशी खिलाड़ी,
खेल

आज का आईपीएल मैच, 20 अप्रैल 2026: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला, हार के 'चौके' के बाद क्या जीत पाएंगे?

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
आज का आईपीएल मैच, 20 अप्रैल 2026: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला, हार के 'चौके' के बाद क्या जीत पाएंगे?
खेल

CSK का एक और बल्लेबाज हुआ चोटिल, खलील और धोनी के बाद एक और झटका

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
CSK का एक और बल्लेबाज हुआ चोटिल, खलील और धोनी के बाद एक और झटका
खेल

दिग्गजों पर भारी वैभव सूर्यवंशी, सुनील नरेन के खिलाफ वह किया जो कोहली-रोहित सालों में नहीं कर सके

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
दिग्गजों पर भारी वैभव सूर्यवंशी, सुनील नरेन के खिलाफ वह किया जो कोहली-रोहित सालों में नहीं कर सके
खेल

एक साथ खेलेंगी दो भारतीय टीमें, एशियाई खेल और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए BCCI का मास्टर प्लान तैयार

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…
एक साथ खेलेंगी दो भारतीय टीमें, एशियाई खेल और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए BCCI का मास्टर प्लान तैयार
खेल

चिन्नास्वामी में 'इडली-सांभर' गाने पर मचा बवाल, CSK ने BCCI से की RCB के DJ की शिकायत

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच मैदान के बाहर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के DJ और उसके कमेंट्स के…
चिन्नास्वामी में 'इडली-सांभर' गाने पर मचा बवाल, CSK ने BCCI से की RCB के DJ की शिकायत
खेल