डेविड धवन ने कहा- हीरो कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार परफेक्ट

Updated on 16-03-2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी।

हाल ही में डेविड धवन और वरुण धवन कपिल शर्मा के पॉप्युलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। इस दौरान डेविड धवन ने अपनी पुरानी फिल्मों के अनुभवों को सबके साथ शेयर किया। उन्होंने खास तौर पर बॉलीवुड के सपोर्टिंग एक्टर्स की जमकर तारीफ की।

डेविड ने कहा- 'हीरो तो आते-जाते रहते हैं, कैरक्टर आर्टिस्ट शानदार

डेविड ने कहा कि कई बार ये कैरेक्टर आर्टिस्ट लीड हीरो से भी ज्यादा चमकते थे और फिल्म की सफलता में उनकी बहुत बड़ी भूमिका हुआ करती थी। डेविड ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हीरो तो आते-जाते रहते हैं। वे कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, लेकिन ये कैरेक्टर आर्टिस्ट सबसे ज्यादा शानदार हुआ करते थे। ये कभी गलती नहीं करते थे और हमेशा परफेक्ट रहते थे।'

कादर खान, शक्ति कपूर, परेश रावल के लिए नाम

निर्देशक ने कुछ दिग्गज कलाकारों के नाम भी लिए। उन्होंने कादर खान, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और परेश रावल जैसे दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकारों के नाम शामिल लिए। डेविड ने कहा कि ये सभी अविश्वसनीय प्रतिभा वाले थे। उनकी वजह से उनकी फिल्मों में कॉमेडी का स्तर बहुत ऊंचा हो जाता था।

सपोर्टिंग एक्टर्स के डायलॉग्स और एक्टिंग

उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने छोटी-छोटी भूमिकाओं में भी इतना असर छोड़ा कि दर्शक उन्हें आज तक याद करते हैं। कई बार फिल्म की असली मस्ती इन्हीं सपोर्टिंग एक्टर्स के डायलॉग्स और एक्टिंग से आती थी।

वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े

रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है।

यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी

हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से बदलाव किए जा रहे हैं और अब यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को 5 जून को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अरिजीत सिंह के बाद अब Shreya Ghoshal भी लेंगी सिंगिंग से ब्रेक! कहा- कभी कभी मेरा भी मन करता है

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
अरिजीत सिंह के बाद अब Shreya Ghoshal भी लेंगी सिंगिंग से ब्रेक! कहा- कभी कभी मेरा भी मन करता है
मनोरंजन

तान्या मित्तल ने राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा एकता कपूर का मुंह, वड़ा पाव गर्ल को लताड़ रहे लोग

'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
तान्या मित्तल ने राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा एकता कपूर का मुंह, वड़ा पाव गर्ल को लताड़ रहे लोग
मनोरंजन

14 साल बाद अजब संयोग, भारत से गहरा कनेक्शन, फिल्म में रोमांस से बचने के लिए खाते हैं लहसुन

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
14 साल बाद अजब संयोग, भारत से गहरा कनेक्शन, फिल्म में रोमांस से बचने के लिए खाते हैं लहसुन
मनोरंजन

डेविड धवन ने कहा- हीरो कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार परफेक्ट

मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
डेविड धवन ने कहा- हीरो कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार परफेक्ट
मनोरंजन

स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया
मनोरंजन

रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़

भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़
मनोरंजन

'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश

सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश
मनोरंजन

अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
मनोरंजन