पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

Updated on 18-03-2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है। इसका खामियाजा भारत समेत दुनिया के कई देशों को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में वार के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर चढ़ गई हैं। इससे दुनिया की अर्थवयवस्था को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बुधवार सुबह कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखी गई। सुबह 10:30 बजे ब्रेंट क्रूड 2.30% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 101 डॉलर से कुछ ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में भी 3 फीसदी की गिरावट बनी हुई थी। इस गिरावट के साथ यह 93.21 डॉलर पर था। अब विशेषज्ञ इस बात की संभावना जता रहे हैं कि कच्चे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

होर्मुज नाकाबंदी ने बढ़ाई परेशानी

इस युद्ध के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी कर दी है। यहां से तेल और और गैस से लदे गिने-चुने जहाजों को ही गुजरने दिया जा रहा है। खाड़ी देशों से आने वाला ज्यादातर तेल इसी रास्ते से आता है। भारत की जरूरत का करीब 50 फीसदी तेल भी इसी रास्ते से आता है। अगर इस रास्ते पर लंबे समय तक नाकाबंदी रहती है तो भारत समेत दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था मुश्किल में आ सकती है।

भारत पर क्या असर?

ईरान यह युद्ध अब पश्चिम एशिया में एनर्जी वार के रूप में बदल गया है। इससे दुनिया में कच्चे तेल का संकट पैदा हो सकता है। अगर कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर तक पहुंचती है यह भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालेगा।
  • कच्चे तेल में 10 डॉलर की बढ़ोतरी भारत में थोक महंगाई को लगभग 0.9% तक बढ़ा सकती है। वहीं 200 डॉलर का स्तर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को दोगुना कर सकता है, जिससे माल ढुलाई और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने लगेंगे।
  • भारत का तेल आयात बिल काफी बढ़ जाएगा जिससे डॉलर की मांग बढ़ेगी। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया 95 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर सकता है।
  • अनुमान है कि तेल की कीमतों में 30 डॉलर की वृद्धि भारत के चालू खाता घाटा (CAD) को GDP के 2.5% तक बढ़ा सकती है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ेगा।

भारत ने उठाए ये कदम

खाड़ी देशों से आपूर्ति बाधित होने के कारण मार्च में रूस से कच्चे तेल का आयात 50% बढ़ गया है। भारतीय रिफाइनरियां अब भारी मात्रा में रूसी तेल को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं भारत ने अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा और अल्जीरिया जैसे देशों से तेल और गैस के नए सौदे किए हैं ताकि खाड़ी क्षेत्र पर निर्भरता कम की जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
व्यापार

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
व्यापार

डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान

नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान
व्यापार

ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के

नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के
व्यापार

देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ
व्यापार

हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश

नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
व्यापार

सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट
व्यापार

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?
व्यापार

कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया

कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया
व्यापार