‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण

Updated on 07-03-2026

कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार के बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। वेबिनार का प्रसारण सुबह 11ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसान तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता रही।

वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक तकनीक और नवाचार किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. पी. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट की नई नीतियों का लाभ तभी मिल सकेगा, जब किसान इन योजनाओं और तकनीकों के प्रति जागरूक होकर उन्हें अपनाएंगे। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। मत्स्य विज्ञान की विशेषज्ञ श्रीमती सुलोचना भुइयां ने मछली पालन और नील क्रांति की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मृदा वैज्ञानिक  डी. के. तँवर ने मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में बताया। कीट वैज्ञानिक  एम. एस. उर्रे ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी, वहीं उद्यानिकी विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना कुर्रे ने किसानों को फल एवं सब्जियों की उच्च मूल्य वाली खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बिहान से मिली दिशा, ‘ड्रोन दीदी’ बन आसमां छू रहीं सीमा

बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
बिहान से मिली दिशा, ‘ड्रोन दीदी’ बन आसमां छू रहीं सीमा
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शहर विकास योजना के संबंध में ली बैठक

गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
कलेक्टर ने शहर विकास योजना के संबंध में ली बैठक
छत्तीसगढ़

मरीज के उपचार में लापरवाही पाए जाने पर सोमेश्वर हॉस्पिटल के लाइसेंस निलंबित

गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
मरीज के उपचार में लापरवाही पाए जाने पर सोमेश्वर हॉस्पिटल के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा
छत्तीसगढ़

बिहान से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, स्व सहायता समूह से जुड़कर बना रहीं अपनी अलग पहचान

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
बिहान से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, स्व सहायता समूह से जुड़कर बना रहीं अपनी अलग पहचान
छत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण

कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, गीतांजली बनी आत्मनिर्भर

महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…
महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, गीतांजली बनी आत्मनिर्भर
छत्तीसगढ़

बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल

बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल
छत्तीसगढ़