नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास

Updated on 27-04-2026
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11 बजे नितिन नवीन जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया।

जयपुर एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे टोंक के लिए रवाना हुए। टोंक में दोपहर को भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही 7 जिलों के जिला कार्यालयों का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। इनमें बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिलों में बने कार्यालय शामिल हैं।

टोंक के बाद जयपुर में रोड शो

दोपहर करीब तीन बजे नितिन नवीन का टोंक से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर मंत्री परिषद के सदस्यों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने तक जगह-जगह पर रोड शो के दौरान स्वागत के कार्यक्रम हैं। पुष्कर और गंगानगर के लोक कलाकार ढोल नगाड़ों और बैग पाइपर के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नितिन नवीन स्वागत करेंगे। राजस्थान पारम्परिक तरीके से महिलाएं कलश लेकर उनकी अगवानी करेंगी। युवा मोर्चा की ओर से मोटर साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।

11 स्थानों पर बनाए गए हैं भव्य मंच

सबसे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत का कार्यक्रम है जहां पर मंत्री परिषद के सदस्य स्वागत करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक रास्ते में कुल 11 जगहों पर मंच बनाए गए हैं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट के बाद पत्रिका गेट, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, डब्ल्यूटीपी, शिक्षा संकुल, कनोडिया कॉलेज, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, बाइस गोदाम सर्किल और राजमहल पैलेस चौराहे पर मंच बनाए गए हैं जहां कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

पदाधिकारियों और कोर कमेटी की लेंगे बैठक

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से कलश लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई करेंगी और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक आएंगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे रात्रि में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


जानिए कौन कहां करेंगे स्वागत

जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत का कार्यक्रम है। इस दौरान मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनके काफिले की अगुवाई करेंगे। यह बाइक रैली नितिन नवीन के स्वागत के रूप में उनके काफिले के आगे आगे चलते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचेगी। रास्ते में बने मंचों पर सांगानेर, बगरू, चाकसू, बस्सी, फुलेरा, दूदू, आमेर, जमवारामगढ़, आदर्श नगर, मालवीय नगर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11…
नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास
देश

बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक

पटना: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथविश्वासघात किया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ये बड़ा आरोप लगाया और…
बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक
देश

बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला

पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला
देश

Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्‍चे का हत्‍यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्‍ली पुलिस ने किया अरेस्‍ट

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्‍चे का हत्‍यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्‍ली पुलिस ने किया अरेस्‍ट
देश

के कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, हैदराबाद में दिखाई ताकत, पिता के छोड़े गए नाम TRS को अपनाया

हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
के कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, हैदराबाद में दिखाई ताकत, पिता के छोड़े गए नाम TRS को अपनाया
देश

राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए

अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए
देश

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद तो झांकी हैं, असल 'खेला' तो पंजाब में हो रहा, बीजेपी ने फरवरी में ही बिछा दी थी बिसात

नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
राघव चड्ढा समेत 7 सांसद तो झांकी हैं, असल 'खेला' तो पंजाब में हो रहा, बीजेपी ने फरवरी में ही बिछा दी थी बिसात
देश

वो शख्स जिसके भाजपा में जाने से केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका

नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
वो शख्स जिसके भाजपा में जाने से केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका
देश

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट
देश