'पप्पू यादव की पत्नी भी राजनीति में है, उनसे पूछें' पूर्णिया सांसद के कमरे वाले बयान पर बोले अनंत सिंह

Updated on 22-04-2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो गई है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि 'पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछें, वो भी राजनीति में है।' उन्होंने कहा कि 'पप्पू यादव दूसरे महिलाओं के बारे में बोल रहे हैं, पहले वो अपने पत्नी से पूछ लें। ये कोई तरीका है। सिर्फ चर्चा में रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं।' जेडीयू ने पप्प यादव पर कार्रवाई करने की मांग की है।

पप्पू यादव पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए: नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि पप्पू यादव ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वो कोई अपने घर में भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि, 'हमारा पक्का मानना है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। पप्पू यादव पर 70-71 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिर भी, अब वह यहां महिलाओं के आचरण पर उपदेश दे रहे हैं। ठीक इसी वजह से मैं सोचता हूं कि क्या वह महिला आयोग के नोटिस के जवाब में सिर्फ नाटक कर रहा है, या वह सचमुच बीमार है?'

महिला आयोग ने पप्पू यादव को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख विजया राहटकर ने सांसद के बयान को 'संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता' का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, जो महिलाओं को बराबरी का हक देती है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पप्पू यादव से इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

क्या था पप्पू यादव का विवादित बयान?

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने कहा था, 'बिना नेता के रूम (कमरे) के बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति कर ही नहीं सकतीं। हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज आता है। औरत को नोचने की एक संस्कृति बन गई है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर जगह बेटियों का शोषण हो रहा है।'

बयान के बाद बिगड़ गई थी पप्प यादव की तबीयत

विवादों के बीच खबर आई कि मालदा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। चिलचिलाती धूप के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वो पूर्णिया के लिए रवाना हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट:CM के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किए दर्शन

चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट:CM के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किए दर्शन
देश

जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिला क्रिकेटर सेक्सटॉर्शन केस में अरेस्ट, भाई और एक साथी भी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिला क्रिकेटर सेक्सटॉर्शन केस में अरेस्ट, भाई और एक साथी भी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
देश

बिहार में कैबिनेट रेस! दिल्ली वाली लिस्ट पर नीतीश का भी अप्रूवल, कई पुराने चेहरों का कटेगा पत्ता

पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
बिहार में कैबिनेट रेस! दिल्ली वाली लिस्ट पर नीतीश का भी अप्रूवल, कई पुराने चेहरों का कटेगा पत्ता
देश

हरिद्वार के सुमन नगर में नौगजा पीर मजार पर चला बुलडोजर, हुआ जमींदोज; प्रदेश में अब तक 600 पर कार्रवाई

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
हरिद्वार के सुमन नगर में नौगजा पीर मजार पर चला बुलडोजर, हुआ जमींदोज; प्रदेश में अब तक 600 पर कार्रवाई
देश

राजा भैया के नक्‍शेकदम पर दोनों बेटे शिवराज और बृजराज सिंह, पॉलिटिक्‍स में एंट्री, लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
राजा भैया के नक्‍शेकदम पर दोनों बेटे शिवराज और बृजराज सिंह, पॉलिटिक्‍स में एंट्री, लग्जरी गाड़ियों के शौकीन
देश

'दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं' पटना में बंद कमरे में लटकी मिली JEE की तैयारी कर रहे छात्र की लाश

पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
'दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं' पटना में बंद कमरे में लटकी मिली JEE की तैयारी कर रहे छात्र की लाश
देश

शाजापुर में हाईवे पर गदर, गेहूं रिजेक्ट हुआ तो भड़के किसान, जाम में फंसे दूल्हे से बोले- 'करो जोरदार अभिनंदन'

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
शाजापुर में हाईवे पर गदर, गेहूं रिजेक्ट हुआ तो भड़के किसान, जाम में फंसे दूल्हे से बोले- 'करो जोरदार अभिनंदन'
देश

'पप्पू यादव की पत्नी भी राजनीति में है, उनसे पूछें' पूर्णिया सांसद के कमरे वाले बयान पर बोले अनंत सिंह

पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
'पप्पू यादव की पत्नी भी राजनीति में है, उनसे पूछें' पूर्णिया सांसद के कमरे वाले बयान पर बोले अनंत सिंह
देश

बिहार की सम्राट सरकार पर नीतीश की निगहबानी! तीसरी आंख की रोल में रहेंगे सुशासन बाबू

पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
बिहार की सम्राट सरकार पर नीतीश की निगहबानी! तीसरी आंख की रोल में रहेंगे सुशासन बाबू
देश