पंजाब किंग्स को मिली पहली हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में लिया जिम्मेदार का नाम
Updated on
29-04-2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम के गेंदबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। पंजाब किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। राजस्थान ने 4 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, '222 एक शानदार स्कोर था। यह एक मुश्किल पिच पर एक असाधारण प्रदर्शन था। हमने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बहुत सारे खिलाड़ियों ने मैच को बदल दिया है। यह सब एग्जीक्यूशन के बारे में है। आज हमारा दिन नहीं था। यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं।'
श्रेयस अय्यर का कहना है कि ट्रैवल की वजह से टीम थकी भी हुई है। उन्होंने कहा- शरीर भी थोड़ा थका हुआ था, लेकिन वह कारण नहीं हो सकता है। यह सीजन की हमारी पहली हार है, जो हमें बहुत कुछ सिखाएगी। हमें बस इस हार को एक तरफ रखना होगा। पीछे मुड़कर देखने पर बहुत कुछ हो सकता था।'
मैच में क्या-क्या हुआ?
प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया, तो प्रियांश आर्य ने 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं, डोनोवन फेरेरा ने महज 26 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली। शुभम दुबे ने 12 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। फेरेरा और शुभम ने पांचवें विकेट के लिए मिलकर 32 गेंदों में 77 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और आरआर को जीत दिलाकर लौटे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…