नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति

Updated on 13-03-2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के संस्‍थापक हैं। 80 के दशक में महेश चूरी अपना गांव छोड़कर मैकेनिकल इंजीनियर बनने चले गए थे। सालों बाद एक सवाल उन्‍हें वापस अपने गांव खींचकर लाया। सवाल था- 'कैसे मैं चीकू में वैल्‍यू एडिशन करके गांव के किसानों की मदद कर सकता हूं।' इस गांव में चीकू की बंपर पैदावार होती है। महेश ने 2009 से इस फल पर बहुत सारे प्रयोग किए। मिल्‍कशेक के लिए पाउडर से लेकर मिठाई बनाने तक इसमें बहुत कुछ शामिल था। कई सालों की असफलताओं के बाद 2017 में उनके वेंचर की नींव पड़ी। यह चीकू से पेड़ा, टॉफी, मिल्‍कशेक और आइसक्रीम जैसे 16 से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट बनाते हैं। इन्‍हें बनाने में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्‍तेमाल नहीं होता है। इस वेंचर से कई महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। 'चीकू पार्लर' ने महेश चूरी को करोड़पति बना दिया है। आइए, यहां उनकी सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

नौकरी छोड़ गांव लौटने का किया फैसला

महेश चूरी महाराष्‍ट्र के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। इस गांव में चीकू की बहुत अच्‍छी पैदावार होती है। महेश ने 1988 में मुंबई के वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के लिए बोर्डी छोड़ दिया था। फिर मुंबई में BPL ग्रुप के साथ सर्विस इंजीनियर के तौर पर काम किया। 1996 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर बोर्डी लौटने का फैसला किया।

2017 में रखी स्‍टार्टअप की नींव

महेश को पता था कि उनके इलाके के चीकू बहुत अच्‍छी क्‍वालिटी के थे। हालांकि, किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम नहीं मिलता था। उपज बर्बाद हो जाती थी। इसी सोच के साथ महेश ने करीब 12 साल तक संघर्ष और सोच-विचार करते हुए समाधान खोजने का सफर शुरू किया। आखिरकार उन्होंने दिसंबर, 2017 में अपना स्टार्टअप ‘चीकू पार्लर’ शुरू किया। यह चीकू से जुड़ी सभी चीजों के लिए वन स्‍टॉप सॉल्‍यूशन है।

किसानों को हुआ फायदा

चीकू पार्लर अपने आउटलेट में चीकू से बनी मिठाइयां, टॉफी, मिल्कशेक और आइसक्रीम बेचता है। यह स्टार्टअप सीधे किसानों से लगभग 250 किलो चीकू लेता है। गांव की लगभग 20 महिलाएं इस वेंचर की बोर्डी यूनिट में काम करती हैं। पूरी मैन्युफैक्चरिंग का जिम्‍मा इन्‍हीं के कंधों पर होता है। सभी स्टार्टअप की तरह प्रोडक्ट बनाने के शुरुआती स्टेज में महेश के साथ भी कुछ अच्छा और कुछ बुरा हुआ। महेश ने सबसे पहले मिल्कशेक, मिठाई और डेजर्ट बनाने के लिए चीकू पाउडर बनाने का एक्सपेरिमेंट किया। फिर उन्‍होंने फल को छोटे पतले चिप्स में काटा। सोलर टेंट ड्रायर का इस्तेमाल करके उसे सुखाया। चिप्स को पाउडर बनाने के लिए उन्होंने इन-हाउस एक खास मशीन बनाई जो चिप्स को मोटा-मोटा पीसकर चिपचिपाहट को रोक सकती थी।

कई विफलताओं के बाद सफलता

पहले तो आइडिया काम नहीं किया। लेकिन, खुशकिस्मती से बाद में कई प्रयोगों के बाद इसी में सफलता हाथ लगी। पहला चीकू पार्लर बोर्डी सीसाइड पर बना था। अब ये पार्लर कई और जगहों पर खुल गए हैं। एक मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर और दो मुंबई-नासिक हाईवे पर हैं। अभी, चीकू पार्लर में कई तरह की भारतीय मिठाइयां, आइसक्रीम और मिल्कशेक मिलता है। ‘मीठा चीकू’ कैटेगरी के तहत वह बर्फी, कतली, पेड़ा, हलवा जैसी मिठाइयां बेचते हैं। चीकू पाउडर और रवा ‘सूखा चीकू’ के तहत बेचा जाता है। जबकि ‘कूल चीकू’ के तहत मिल्कशेक और आइसक्रीम मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन
व्यापार

नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति

नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति
व्यापार

दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत
व्यापार

वारिसों को 21 दिनों में मिलेगा क्लेम, SEBI ने दिया सुझाव, कागजी झंझट से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
वारिसों को 21 दिनों में मिलेगा क्लेम, SEBI ने दिया सुझाव, कागजी झंझट से मिलेगी मुक्ति
व्यापार

चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत
व्यापार

आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत
व्यापार

RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल
व्यापार

बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस

नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस
व्यापार

अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश
व्यापार