राजस्व मंत्री वर्मा ने नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन

Updated on 15-03-2026

रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और विकास की संभावनाओं को जोड़ते हैं। गाँवों को बाज़ार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोज़गार से जोड़ने के लिए यह संरचनाएं रीढ़ की हड्डी जैसी होती हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के  विकासखंड सिमगा के ग्राम सकरी में नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और इस बार जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। प्रदेश में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांवों का शहरों से संपर्क और मजबूत होगा।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत शेष राशि का एकमुश्त भुगतान भी होली से पहले किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी हो चुकी हैं। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

महासमुंद मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
महासमुंद मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी
छत्तीसगढ़

विधानसभा में उठा 3 छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
विधानसभा में उठा 3 छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत...एजेंसियों में लंबी लाइनें लगी

रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत...एजेंसियों में लंबी लाइनें लगी
छत्तीसगढ़

“स्कूटी दीदी” एनु आत्मनिर्भर बनी और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त भी बनाया

रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
“स्कूटी दीदी” एनु आत्मनिर्भर बनी और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त भी बनाया
छत्तीसगढ़

नीरा साहू ने आत्मविश्वास के साथ संभाल रहीं अपनी दुकान

रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
नीरा साहू ने आत्मविश्वास के साथ संभाल रहीं अपनी दुकान
छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री वर्मा ने नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन

रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
राजस्व मंत्री वर्मा ने नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
छत्तीसगढ़

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान
छत्तीसगढ़