रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं

Updated on 27-04-2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की कमी नहीं थी। इस सीजन का पहला सुपर ओवर हमें लखनऊ और कोलकाता के बीच देखने को मिला। हालांकि केकेआर ने यह सुपर ओवर सिर्फ 4 गेंद में ही जीत लिया।

लखनऊ के खिलाफ केकेआर की जीत के नायक उनके उपकप्तान रिंकू सिंह रहे। वहीं मैच के बाद रिंकू ने अपनी बहन नेहा सिंह की वीडियो कॉल पर दिग्गज सुनील नरेन से बात करवाई। इसकी वीडियो खुद केकेआर के ऑफीशियल अकाउंट से एक्स पर शेयर की गई है।

रिंकू ने नरेन को ट्रांसलेट करकर बताया क्या कह रही थीं उनकी बहन

दरअसल, मैच के बाद रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम में अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे होते हैं। उनके साथ वीडियो कॉल पर उनकी मां और बहन नेहा सिंह होती हैं। ऐसे में जब रिंकू नेहा की सुनील नरेन से बात करवाते हैं तो वह कहती हैं, 'हेलो भइया।' इसके बाद रिंकू उनको करेक्ट करते हैं और कहते हैं, 'भइया नहीं ब्रदर।'इसके बाद नेहा वीडियो कॉल पर सुनील नरेन से कहती हैं, 'भइया बहुत अच्छी बॉलिंग करी।' इसके बाद रिंकू सिंह यह सुनील नरेन के लिए ट्रांसलेट करकर अपनी बेहन का मैसेज उन तक पहुंचाते हैं।

सुपर ओवर में नरेन ने की गजब गेंदबाजी

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सुपर ओवर में सुनील नरेन बॉलिंग करने के लिए आए थे। सिर्फ 1 रन पर ही नरेन ने ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन को आउट कर दिया। 3 बॉल में ही लखनऊ के 2 खिलाड़ी आउट हो गए थे। ऐसे में सुपर ओवर में मिले 2 रन के टारगेट को कोलकाता ने पहली बॉल पर ही हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सुपर ओवर में सुपर फ्लॉप होते हैं निकोलस पूरन, 5 मैचों में सिर्फ एक बार खुला है खाता

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
सुपर ओवर में सुपर फ्लॉप होते हैं निकोलस पूरन, 5 मैचों में सिर्फ एक बार खुला है खाता
खेल

क्यों कार्तिक त्यागी को 2 बीमर गेंद डालने के बावजूद अंपायर ने करने दी गेंदबाजी? जानें IPL का नियम

लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
क्यों कार्तिक त्यागी को 2 बीमर गेंद डालने के बावजूद अंपायर ने करने दी गेंदबाजी? जानें IPL का नियम
खेल

रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं
खेल

ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा

नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा
खेल

शुभमन गिल का बड़ा बयान, हार के लिए आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार, शतक के बाद भी साई सुदर्शन को दी खास सलाह

नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
शुभमन गिल का बड़ा बयान, हार के लिए आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार, शतक के बाद भी साई सुदर्शन को दी खास सलाह
खेल

आज का आईपीएल मैच, 24 अप्रैल 2026: श्रेयस अय्यर को चुनौती दे पाएगी अक्षर पटेल की टीम

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
आज का आईपीएल मैच, 24 अप्रैल 2026: श्रेयस अय्यर को चुनौती दे पाएगी अक्षर पटेल की टीम
खेल

सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को चिढाया, आउट करने के बाद उनका ही सेलिब्रेशन किया कॉपी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को चिढाया, आउट करने के बाद उनका ही सेलिब्रेशन किया कॉपी
खेल

आईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी

जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
आईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
खेल

विराट कोहली के आईपीएल में 300 छक्के पूरे, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर

नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
विराट कोहली के आईपीएल में 300 छक्के पूरे, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर
खेल