विवादित रन आउट पर सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी, खेल भावना और नियमों पर देने लगे ज्ञान
Updated on
14-03-2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने खेल भावना न दिखाते हुए सलमान अली आगा को अजीबोगरीब ढंग से रन आउट कर दिया था। आगा इसके बाद काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने बाउंड्री के बाहर जाकर अपने ग्लव्स और हेलमेट भी फैंक दिया था। वहीं अब मैच के बाद उन्होंने इस रन आउट को लेकर बयान दिया है।
मैच के बाद क्या बोले सलमान अली आगा?
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह, 'मुझे यकीन है कि सबने देखा होगा। वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था। अगर आप मुझसे पूछते हैं कि मैं क्या करता तो मैं इससे अलग चीज करता। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था। यह लॉ के अंदर था और मैं वो हूं जो हमेशा लॉ को फॉलो करता है।'उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब हम बात करते हैं खेल भावना की, तो मेरे हिसाब से वो सबसे ऊपर होनी चाहिए चाहे जैसी भी स्थिति हो। नियमों के मुताबिक, जो उन्होंने (मेहदी हसन मिराज) किया वो सही था और अगर उन्हें लगता है कि वो सही था तो वो सही था। लेकिन मेरे मुताबिक, मैं चीजें अलग करता। मैं खेल भावना के लिए जाता।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
बांग्लादेश ने बीते शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बांग्लादेश की पारी शुरू होने के बाद मैच में बारिश हुई, जिसके चलते 275 नहीं अब बांग्लादेश को 243 रन का टारगेट 32 ओवर में चेज करना था। हालांकि बांग्लादेश 114 रन पर ही सिमट गई और पाकिस्तान डीएलएस मेथड के चलते 128 रन से मैच जीत गया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…