जिस हॉस्पिटल में मरीजों से मिले थे अफगानी खिलाड़ी, पाकिस्तान ने उसी को उड़ाया, 400 मासूमों की गई जान
Updated on
17-03-2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी हदें पार कर दी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक हमला किया। इस हमले में अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह वही हॉस्पिटल है, जहां कुछ समय पहले अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स मरीजों से मिलने गए थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अफगानी क्रिकेटर गुलबादिन नाइब और हशमतुल्लाह शाहिदी मरीजों से मिल रहे हैं, उनसे हसी मजाक कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के डिप्यूटी सरकारी स्पोक्सपर्सन ने की पुष्टि
अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने पाकिस्तान के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के हवाई हमले में अब तक कम से कम 400 लोगों की जानें जा चुकी है जबकि 250 चोटिल हैं।उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तानी सेना ने करीब 9 बजे ओमिद अडिक्शन ट्रीटममेंट हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक हमला किया। ड्रग अडिक्शन के ट्रीटमेंट के लिए इस अस्पताल में 2000 बेड हैं। हमले की वजह से हॉस्पिटल के बड़े हिस्से तबाह हो गए, साथ ही कई लोगों की इस हमले में जान जाने की आशंका है।दुर्भाग्य से, अब तक 400 लोगों की जान चली गई है, जबकि 250 लोगों के चोटिल होने की खबर है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर आग पर काबू पाने और पीड़ितों की बॉडी को निकालने का काम कर रही है।'
पाकिस्तान ने इस हमले को खारिज किया
पाकिस्तान का मानना है कि यह गलत खबर है और काबुल में किसी हॉस्पिटल को टारगेट नहीं किया गया है। पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ के स्पोक्सपर्सन मुशर्रफ जैदी ने इसे खारिज कर दिया है और कहा है कि कोई हॉस्पिटल टारगेट नहीं हुआ है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।…
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ऐतिहासिक ट्रेड डील देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए थे…
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…