ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ रहा भारी: पहले 100 घंटों में ही स्वाहा हुए 34,000 करोड़ रुपये, टेंशन में ट्रंप

Updated on 07-03-2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य कार्रवाई में भारी-भरकम रकम भी खर्च करनी पड़ी है। अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज़ (CSIS) की नई रिसर्च के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में पहले 100 घंटों में लगभग 3.7 बिलियन डॉलर (3,40,02,05,65,000 रुपये) खर्च हुए है। इसमें से ज्यादातर खर्च पहले बजट में शामिल नहीं था।

अमेरिका को हर दिन 891.4 मिलियन डॉलर का खर्च

CSIS के रिसर्चर्स मार्क कैनसियन और क्रिस पार्क के एनालिसिस में अनुमान लगाया गया है कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका को हर दिन लगभग $891.4 मिलियन का खर्च आया है। इमें से ज्यादातर खर्च बड़ी मात्रा में हथियारों के इस्तेमाल और स्टेल्थ बॉम्बर्स जैसे एडवांस्ड सिस्टम्स की तैनाती की वजह से हुआ है। अमेरिका ने इन बॉम्बर्स के जरिए ईरान में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिससे ईरानी अंडरग्राउंड मिसाइल फैसिलिटी को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ईरान के जवाबी हमलों को रोकने में भी अमेरिका को भारी-भरकम खर्च करना पड़ा है।

शुरुआती दौर में भारी खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने युद्ध के पहले 100 घंटों में 2000 से ज्यादा भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इन हथियारों को एक जैसे बेसिस पर फिर से भरने में लगभग 3.1 बिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। अगर इसमें देरी की जाती है तो हर दिन लगभग 758.1 मिलियन डॉलर का बिल बढ़ेगा। रिसर्चर्स ने कहा कि उनका कैलकुलेशन US मिलिट्री यूनिट्स के ऑपरेटिंग और सपोर्ट कॉस्ट के लिए कांग्रेसनल बजट ऑफिस (CBO) के अनुमानों पर निर्भर था। उन्होंने "हाई ऑपरेशनल टेम्पो" के हिसाब से लगभग 10 परसेंट एक्स्ट्रा कॉस्ट भी जोड़ी।

मुश्किल में फंसा ट्रंप प्रशासन

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध के शुरूआती घंटों में खर्च हुए 3.7 बिलियन डॉलर में से लगभग 3.5 बिलियन डॉलर की राशि पहले से बजट में शामिल नहीं थी। इसका मतलब है कि पेंटागन को जल्द ही कांग्रेस से अतिरिक्त फंड मांगने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन क लिए इन पैसों की व्यवस्था करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि विपक्षी डेमोक्रेट्स इस युद्ध का विरोध कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ईरानी वॉरशिप को लेकर अमेरिका ने श्रीलंका पर बनाया दबाव, रेस्क्यू सैनिकों को ईरान वापस न भेजने की मांग, बढ़ेगा तनाव

वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
ईरानी वॉरशिप को लेकर अमेरिका ने श्रीलंका पर बनाया दबाव, रेस्क्यू सैनिकों को ईरान वापस न भेजने की मांग, बढ़ेगा तनाव
विदेश

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-स्पेन में ठनी: पीएम सांचेज बोले- ये जंग 'ऐतिहासिक गलती', फिर भड़केंगे ट्रंप?

मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-स्पेन में ठनी: पीएम सांचेज बोले- ये जंग 'ऐतिहासिक गलती', फिर भड़केंगे ट्रंप?
विदेश

ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ रहा भारी: पहले 100 घंटों में ही स्वाहा हुए 34,000 करोड़ रुपये, टेंशन में ट्रंप

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ रहा भारी: पहले 100 घंटों में ही स्वाहा हुए 34,000 करोड़ रुपये, टेंशन में ट्रंप
विदेश

'यहूदी शासन ने बड़ी गलती कर दी', खामेनेई की मौत के बाद X अकाउंट से पोस्ट, इजरायल को धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
'यहूदी शासन ने बड़ी गलती कर दी', खामेनेई की मौत के बाद X अकाउंट से पोस्ट, इजरायल को धमकी
विदेश

हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले से चीन के छूटे पसीने, सच हुआ मलक्का स्ट्रेट का डर, भारत-US का यही प्लान

तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले से चीन के छूटे पसीने, सच हुआ मलक्का स्ट्रेट का डर, भारत-US का यही प्लान
विदेश

भारत के दरवाजे तक हमला, ईरानी नौसेना का नामोनिशान क्यों मिटाना चाहते हैं ट्रंप? सामने आई अमेरिकी प्लानिंग!

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
भारत के दरवाजे तक हमला, ईरानी नौसेना का नामोनिशान क्यों मिटाना चाहते हैं ट्रंप? सामने आई अमेरिकी प्लानिंग!
विदेश

'अमेरिकी सैनिकों के लिए दलदल बन जाएगा', ईरानी विदेश मंत्री की अमेरिका को धमकी, कहा- नहीं मांगेंगे सीजफायर

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
'अमेरिकी सैनिकों के लिए दलदल बन जाएगा', ईरानी विदेश मंत्री की अमेरिका को धमकी, कहा- नहीं मांगेंगे सीजफायर
विदेश

भारत के लिए समुद्र में 'ट्रिपल खतरा', चीन और पाकिस्तान के बाद बंगाल की खाड़ी में नया मोर्चा, ये थर्ड फ्रंट कैसे बन रहा?

नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
भारत के लिए समुद्र में 'ट्रिपल खतरा', चीन और पाकिस्तान के बाद बंगाल की खाड़ी में नया मोर्चा, ये थर्ड फ्रंट कैसे बन रहा?
विदेश

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश