कब आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ? मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, टूटेंगे लिस्टिंग के सारे रेकॉर्ड!

Updated on 25-04-2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत दिया है कि कंपनी भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी में तेजी से आगे बढ़ रही है। अंबानी ने कंपनी की अर्निंग्स रिलीज के दौरान कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह इसकी यात्रा में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।'

बाजार के जानकारों के अनुसार, रिलायंस मई 2026 की शुरुआत में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल कर सकता है। इसमें वित्त वर्ष 2026 (FY26) के पूरे आंकड़े शामिल किए जाएंगे। 180 अरब डॉलर (करीब 17 लाख करोड़ रुपये) के संभावित मूल्यांकन के साथ, यह आईपीओ लगभग 4 अरब डॉलर जुटा सकता है, जो इसे भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग में से एक बना देगा।

कैसा रहा जियो का प्रदर्शन?

रिलायंस ने कल यानी शुक्रवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के मार्च तिमाही के आंकड़े पेश किए थे। इस तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने शानदार नतीजे दर्ज किए:
  • ऑपरेटिंग रेवेन्यू 13% बढ़कर 44,928 करोड़ रुपये हो गया।
  • नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर 7,935 करोड़ रुपये हो गया।
  • EBITDA में 18% की बढ़ोतरी हुई।
  • ARPU (प्रति ग्राहक कमाई) बढ़कर 214 रुपये हो गई।
  • कुल डेटा ट्रैफिक में 35% वृद्धि हुई।
  • 91 लाख नए ग्राहक जुड़े।

निवेशकों के लिए JIO IPO के क्या मायने?

  • जेएम फाइनेंशियल और CLSA जैसे बड़े ब्रोकर्स का मानना है कि जियो की लिस्टिंग रिलायंस के शेयरों के लिए एक बड़ा बूस्टर साबित होगी।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि अलग लिस्टिंग से जियो का स्वतंत्र मूल्यांकन हो सकेगा, हालांकि रिलायंस की हिस्सेदारी पर होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट का जोखिम हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम है।
  • मुकेश अंबानी ने जोर दिया कि जियो अब केवल एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और अगली पीढ़ी के तकनीकी प्लेटफॉर्म्स को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब

नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब
व्यापार

सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव
व्यापार

कब आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ? मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, टूटेंगे लिस्टिंग के सारे रेकॉर्ड!

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
कब आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ? मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, टूटेंगे लिस्टिंग के सारे रेकॉर्ड!
व्यापार

कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई
व्यापार

गौतम अडानी की लंबी छलांग, पहली बार बिल गेट्स से निकले आगे, कहां पहुंच गई नेटवर्थ

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
गौतम अडानी की लंबी छलांग, पहली बार बिल गेट्स से निकले आगे, कहां पहुंच गई नेटवर्थ
व्यापार

सोने और चांदी में फिर आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
सोने और चांदी में फिर आई गिरावट
व्यापार

12-15 दिन की देरी, ज्‍यादा खर्च, युद्ध के बीच भारतीयों ने बदला रास्‍ता, यहां से गुजर रहा माल

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
12-15 दिन की देरी, ज्‍यादा खर्च, युद्ध के बीच भारतीयों ने बदला रास्‍ता, यहां से गुजर रहा माल
व्यापार

राघव चड्ढा कितनी संपत्ति के मालिक, जिन्‍होंने AAP को छोड़कर थामा BJP का हाथ

नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
राघव चड्ढा कितनी संपत्ति के मालिक, जिन्‍होंने AAP को छोड़कर थामा BJP का हाथ
व्यापार

मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में  तेजी
व्यापार