बाजार के महिला खुद कीटनाशक खरीद कर लाई
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला रविवार को स्थानीय बाजार से मूंग स्प्रे वाली दवाई खुद ही लेकर आई और रात में दुध और होरलिक्स में मिला कर खुद भी पी ली। इसके साथ ही बच्चों को भी पिला दिया।
जायदाद दूसरे बेटों के नाम करने की बात पर आत्मघाती कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ससुर -बहू के बीच जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ससुर झीगर पंडित की ओर से जायदाद दूसरे बेटों के नाम करने की बात कहने के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। हालांकि अस्पताल में दोनों बेटे की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तीनों बच्चियों और महिला की हालत स्थिर बतायी जा रही है।