ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले

Updated on 13-03-2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने पहले से ही समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने की अनुमति दे दी है। वॉशिंगटन का यह कदम भारत को इसी तरह की छूट दिए जाने के कुछ दिन बाद ही उठाया है, क्योंकि वह ईरान पर हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

रूसी तेल पर 30 दिन की छूट

ट्रेजरी विभाग ने एक लाइसेंस जारी किया है जो 12 मार्च या उससे पहले जहाजों पर लादे गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़े लेन-देन की अनुमति देता है। यह मंजूरी 11 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ऊर्जा की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे ट्रंप पर युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस उपाय का मकसद मौजूदा तेल आपूर्ति की पहुंच बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इससे रूस को अधिक वित्तीय लाभ नहीं होगा, क्योंकि इसमें शामिल रूसी कच्चा तेल पहले से ही रास्ते में है। बेसेंट ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं और कीमतों को कम रखने के लिए काम कर रहे हैं।'

अमेरिका ने कहा अस्थायी मंजूरी

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा आपूर्ति की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए वित्त विभाग एक अस्थायी अनुमति दे रहा है, जिससे देश समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सीमित उपाय 'केवल उस तेल पर लागू होता है, जो पहले से ही रास्ते में है और इससे रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय लाभ नहीं होगा।'

रूसी तेल पर अमेरिका का यू-टर्न

अमेरिकी वित्तमंत्री भले ही यह दावा करते हों कि इससे रूस को कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। ट्रंप प्रशासन ने पहले रूसी तेल पर रोक लगाने के पीछे यह तर्क दिया था कि इससे पुतिन के यूक्रेन युद्ध को फंडिंग मिलती है। इसके लिए ट्रंप ने भारत जैसे दोस्त पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। अब होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग आवाजाही रुकने के बाद ऊर्जा संकट बढ़ने पर अमेरिका ने उसी रूस तेल का सहारा लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद
विदेश

'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे
विदेश

ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले

वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले
विदेश

तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?

तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री
विदेश

पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!

बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!
विदेश

अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले
विदेश

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज

तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज
विदेश