पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

Updated on 13-03-2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल है। हमलों में कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन 'काम एयर' के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के ठिकानों पर की गई है। पाकिस्तान का कहना है कि हाल के महीनों में देश में बढ़ते आतंकी हमलों के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

पाकिस्तान ने तालिबान नेताओं के गढ़ को निशाना बनाया

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पाकिस्तानी हमले कंधार और पक्तिका प्रांतों में भी किए गए। कंधार तालिबान नेताओं का गढ़ माना जाता है।

वहीं, तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ हमलों के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

दरअसल, पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी।

पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर हमला किया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को 'सही समय पर कड़ा जवाब' दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।

पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।

1 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए

पिछले कुछ हफ्तों में अफगान और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर कई बार झड़पें हो चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन (UNAMA) के अनुसार 26 फरवरी से 5 मार्च के बीच पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों में 56 नागरिक मारे गए हैं। इनमें 24 बच्चे भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक इन हमलों के कारण करीब 1.15 लाख लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद
विदेश

'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे
विदेश

ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले

वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले
विदेश

तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?

तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री
विदेश

पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!

बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!
विदेश

अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले
विदेश

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज

तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज
विदेश