'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

Updated on 13-03-2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में दस्तक देगी। कब इसको फाइनल डेट मिलेगी। उसके पहले इसको एक और बड़ा झटका लगा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने मूवी के साथ अपनी ओटीटी डील कैंसिल कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट न मिलने और मामला कोर्ट चले जाने से ये अधर में लटक गई। दो महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद जब इसके आने का कुछ कंफर्म नहीं हो सका तो प्राइम वीडियो ने पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग डील से हाथ खींच लिया।

प्राइम वीडियो और 'जन नायकन' की डील कैंसिल

बताया जा रहा है कि इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के साथ करीब 120 करोड़ रुपये की डील करके उसके डिजिटल राइट्स हासिल किए थे। हालांकि अब ये कैंसिल हो गई है, क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि मूवी को कब सर्टिफिकेट मिलेगा और कब ये सिनेमाघरों में आएगी।

'जन नायकन' की कैंसिल हुई स्क्रीनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC से विवाद के कारण फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। बोर्ड ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ये संवेदनशील हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। इसके बाद बदलाव किए गए। मगर फिर ये मामला कोर्ट पहुंच गया। हालांकि बाद में मेकर्स ने केस वापस लिया और फिर रिवाइजिंग कमेटी के लिए इसकी 9 मार्च को स्क्रीनिंग भी रखी गई लेकिन कमेटी के एक सदस्य के बीमार होने के कारण ऐन मौके पर ये भी कैंसिल हो गई। जिससे रिव्यू प्रॉसेस में देरी हुई।

'जन नायकन' की कास्ट

फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच विनोद ने किया है। और केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसमें ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण समेत अन्य अहम भूमिका में हैं। इस मूवी के बाद थलपति विजय ने संन्यास लेने का ऐलान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
मनोरंजन

25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था
मनोरंजन

आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर

किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर
मनोरंजन

Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते

गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते
मनोरंजन

जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,

हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,
मनोरंजन

'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma के पास 1 महीने से काम नहीं

साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma के पास 1 महीने से काम नहीं
मनोरंजन