25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?

Updated on 13-03-2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो में गेस्ट के रूप में नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने 25 सालों के लंबे गैप के बाद टीवी पर वापसी की।

ममता कुलकर्णी 'लाफ्टर शेफ्स' पर नजर आनेवाली हैं। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ममला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कृष्णा अभिषेक के माथे पर टीका लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद अभिषेक मुट्ठी भरकर गुलाल अपने माथे पर लगा लेते हैं। इसी के साथ बैकग्राउंड में 'मांग मेरी भरो' गाना बज रहा है और पूरा माहौल हंसी से गूंज उठता है।

ममता को टीवी पर देख लोगों ने पूछे हैं सवाल

अब ममता के इस वीडियो को देखकर लोगों ने जहां उनकी स्माइल की तारीफ की है, वहीं कई लोगों उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है। एक ने कहा, 'इन्होंने कहा था कि बॉलीवुड और टीवी से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी, फिर ये क्या है...साध्वी बन जाना, ये सब क्या था।'

ममता ने बालकनी में दिखाया अपना परिवार

ममता कुलकर्णी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह फैन्स को नमस्ते करने के साथ वीडियो की शुरुआत करती हैं और लोगों को अपने परिवार से मिलाती हैं।

उनके बालकनी में कौआ खाना खा रहा

वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में बैठी नजर आ रही हैं, जहां उनके बालकनी में कौआ खाना खा रहा है। एक्ट्रेस ने उन्हें दिखाते हुए कहा, 'अभी हम सब मिलकर सुबह का नाश्ता कर रहे हैं, बस यही मेरी दुनिया है।' वीडियो में ममता बाल खोले हुए काले रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं।

'कलयुग में नारी जाति अपने बाल खुले रखेगी'

ममता कुलकर्णी के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों व्यू और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर लिखता है, 'आर्यावर्त के ऋषि-मुनि आज से हजारों साल पहले भविष्यवाणी कर चुके थे कि कलयुग में नारी जाति अपने बाल खुले रखेगी। जय सियाराम।'

'योगी हैं आप, नारायण से नाम लो'

वहीं, दूसरे यूजर का कमेंट आता है, 'आप अच्छी लग रही हैं, हमेशा की तरह।' एक और यूजर कमेंट करते हैं, 'नमस्ते नहीं, जय श्री राम। जय मां भद्रकाली मातेश्वरी नारायणी। योगी हैं आप। नारायण से नाम लो। जय श्री राम।' कुछ यूजर कमेंट्स के माध्यम से यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या आप अकेली रहती हैं?

किन्नर अखाड़ा ने उन्हें पद से हटा दिया

बता दें, ममता कुलकर्णी बीते कुछ समय में काफी विवादों में रही हैं। जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं लेकिन कुछ ही समय बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने के कारण वो विवादों में आ गईं। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें पद से हटा दिया गया।

लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट आ रहीं ममता

एक्ट्रेस दो दशकों से ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहीं और अध्यात्म का मार्ग अपनाया। हालांकि, 25 सालों के लंबे गैप के बाद उन्होंने एक बार फिर टीवी पर वापसी की। लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट के रूप में आकर ममता ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया।

विक्की गोस्वामी से जुड़े एक ड्रग तस्करी मामले से जुड़ा नाम

बता दें कि ड्रग तस्करी के विवाद में नाम आने के बाद ममता कुलकर्णी विदेश चली गई थीं। साल 2016 में, उनका नाम विक्की गोस्वामी से जुड़े एक ड्रग तस्करी मामले में सामने आया था। इसके बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें फंसाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
मनोरंजन

25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था
मनोरंजन

आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर

किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर
मनोरंजन

Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते

गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते
मनोरंजन

जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,

हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,
मनोरंजन

'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma के पास 1 महीने से काम नहीं

साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma के पास 1 महीने से काम नहीं
मनोरंजन