बिटकॉइन ने मारी ऊंची छलांग, 74000 के पार पहुंची कीमत, पाई नेटवर्क में भी तेजी

Updated on 16-03-2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 2.51 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 24 घंटे में बिटकॉइन में भी 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और यह फिर से 74000 डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं पाई नेटवर्क में भी तेजी आई है।

दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यह कारोबार के दौरान 74000 डॉलर के पार पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई। दोपहर 2 बजे बिटकॉइन 73,300 के करीब पर था। पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में करीब 8 फीसदी की तेजी आई है।

बाकी क्रिप्टो का क्या हाल?

पिछले 24 घंटे में सिर्फ बिटकॉइन में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो ने भी छलांग मारी है। इथेरियम 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2241 डॉलर, रिपल 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1.46 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सोलाना में भी तेजी देखी गई। यह क्रिप्टो 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 92.92 डॉलर पर था। डॉगकॉइन में भी करीब 5 फीसदी का उछाल देखा गया। यह 0.1010 डॉलर पर था।

बात अगर पाई नेटवर्क कॉइन की करें तो पिछले 24 घंटे में इसमें भी तेजी आई है। करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1988 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। 7 दिनों में पाई नेटवर्क कॉइन 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसमें हालिया गिरावट का दौर 14 मार्च से शुरू हुआ। इससे पहले इसमें तेज उछाल आया था।

केंटन समेत इनमें गिरावट

क्रिप्टो बाजार में तेजी के बाद भी कई क्रिप्टो ऐसी हैं जिनमें गिरावट आई। केंटन क्रिप्टो 24 घंटे में 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई। इस गिरावट के साथ यह 0.1482 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वहीं स्काई क्रिप्टो में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। ट्रंप की क्रिप्टो में भी गिरावट रही। ऑफिशियल ट्रंप क्रिप्टो 24 घंटे में करीब 2 फीसदी फिसल गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बिटकॉइन ने मारी ऊंची छलांग, 74000 के पार पहुंची कीमत, पाई नेटवर्क में भी तेजी

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
बिटकॉइन ने मारी ऊंची छलांग, 74000 के पार पहुंची कीमत, पाई नेटवर्क में भी तेजी
व्यापार

एयर इंडिया के विमानों में सामने आई कई खामियां, यूरोपियन एजेंसी ने DGCA को किया अलर्ट

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
एयर इंडिया के विमानों में सामने आई कई खामियां, यूरोपियन एजेंसी ने DGCA को किया अलर्ट
व्यापार

फिर फटेगा ट्रंप का टैरिफ बम! इस बार दूसरा तरीका आजमाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, भारत पर क्या असर?

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
फिर फटेगा ट्रंप का टैरिफ बम! इस बार दूसरा तरीका आजमाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, भारत पर क्या असर?
व्यापार

वोडाफोन आइडिया का शेयर उछला, कौन खरीद रहा है इस टेलीकॉम कंपनी में हिस्सेदारी?

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
वोडाफोन आइडिया का शेयर  उछला, कौन खरीद रहा है इस टेलीकॉम कंपनी में हिस्सेदारी?
व्यापार

PhonePe के IPO पर ईरान युद्ध की मार, कंपनी ने टाली प्रक्रिया, जानें कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
PhonePe के IPO पर ईरान युद्ध की मार, कंपनी ने टाली प्रक्रिया, जानें कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका
व्यापार

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी

मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी
व्यापार

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट
व्यापार

गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी
व्यापार

दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई
व्यापार