विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी

Updated on 14-03-2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही सोने के भंडार (Gold Reserve) में भी गिरावट हुई है। तभी तो अपना फॉरेक्स रिजर्व पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर, $728.494 billion से फिसलते हुए $716.81 billion तक गिर गया। बताया जाता है कि रुपया को बचाने के लिए RBI ने ओपन मार्केट में भारी मात्रा में डॉलर की बिक्री की।

Forex भंडार में भारी गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 6 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $11.683 billion की गिरावट दर्ज हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $4.885 billion की बढ़ोतरी हुई थी। तब अपना भंडार बढ़ कर $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। लेकिन अब यह घट कर $716.810 billion ही रह गया है।
'

FCA भंडार खूब घटा

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 6 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $9.880 billion की भारी कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $561 million की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $563.245 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी कमी

आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में ह्रास हुआ है। इस वजह से बीते 6 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $1.612 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $4.141 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपने सोने के भंडार का वैल्यू घट कर $130.017 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 15% बैठता है।

एसडीआर में मामूली कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $146 million की कमी हुई है। अब यह घट कर $18.720 billion का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी $45 million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.828 billion का रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी

मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी
व्यापार

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट
व्यापार

गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी
व्यापार

दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई
व्यापार

सीबीआई ने अनिल अंबानी के बेटे से की पूछताछ, 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है मामला

नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
सीबीआई ने अनिल अंबानी के बेटे से की पूछताछ, 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है मामला
व्यापार

नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे 3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान

नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे 3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान
व्यापार

क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन
व्यापार

नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति

नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति
व्यापार

दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत
व्यापार