क्या है आरोप
नियमों के अनुसार लिस्टेड कंपनियों के कम से कम 25% शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास होने चाहिए। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप इस नियम का उल्लंघन कर रहा है। उनका कहना था कि अडानी कंपनी में निवेश करने वाले कुछ विदेशी फंड्स अडानी ग्रुप से ही जुड़े हुए हैं।सेबी 2023 से ही मॉरीशस के दो Elara फंड्स Elara India Opportunities Fund और Vespera Fund से सभी शेयरहोल्डर्स की पूरी जानकारी मांग रहा है। मार्केट रेगुलेटर चाहता है कि ये फंड बताएं कि उनके शेयरहोल्डर्स कौन हैं और उनके पास कितने शेयर हैं। अगर ये फंड जानकारी नहीं देते हैं, तो सेबी उन पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। उन पर जुर्माना लग सकता है और लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं।