भारत से 'पंगा' लेने वाले एर्दोगन के देश तुर्की में 12 गुना ज्यादा है महंगाई, केवल दो ही देश हैं उससे आगे
Updated on
20-05-2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण देश में तुर्की को लेकर रोष है और सोशल मीडिया पर #Boycott_Turkey कैंपेन चल रहा है। पिछले साल भारत से 3 लाख से भी अधिक भारतीय पर्यटक तुर्की गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तुर्की में 400 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए थे। तुर्की दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां महंगाई सबसे ज्यादा है। अप्रैल में वहां महंगाई की दर 37.86% रही जो भारत के मुकाबले करीब 12 गुना अधिक है। भारत में महंगाई की दर 3.16% है। तुर्की से ज्यादा महंगाई केवल वेनेजुएला (172%) और अर्जेंटीना (47.3%) में है।
तुर्की पिछले कई साल से महंगाई की समस्या से जूझ रहा है। पिछले साल मई में देश में महंगाई की दर 75% पहुंच गई थी। हालांकि उसके बाद से देश में महंगाई की दर में कमी आई है लेकिन अब भी यह केंद्रीय बैंक के अनुमान से पहुंच ज्यादा है। तुर्की के केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में महंगाई दर 24 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। 2024 में तुर्की की इकॉनमी 3.2% की रफ्तार से बढ़ी थी जबकि इस साल इसमें गिरावट आने की आशंका है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल तुर्की की जीडीपी ग्रोथ 2.8% रह सकती है।
वेनेजुएला में महंगाई
दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई वेनेजुएला और अर्जेंटीना में है। इन देशों की गिनती कभी दुनिया के अमीर देशों में होती थी। अर्जेंटीना एक जमाने में दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में शामिल था जबकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। वेनेजुएला में 90% से अधिक आबादी का रोजाना खर्च 5.5 डॉलर से कम है। अर्जेंटीना में ऐसे लोगों की आबादी 36% से अधिक है। वेनेजुएला में साल 1980 में जीडीपी प्रति व्यक्ति 8,000 डॉलर थी और आज भी यह इसी स्तर पर है।
हालत यह है कि देश के लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है। बेहतर जिंदगी की तलाश में लाखों लोग वेनेजुएला से पलायन कर गए हैं। खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि अमीर लोगों के लिए भी दो जून की रोटी जुटाना भी भारी पड़ रहा है। कई गरीब लोग तो पेट भरने के लिए कचरे में पड़ी जूठन खाने को मजबूर हैं। पिछले 43 साल में महंगाई तो चरम पर पहुंच गई लेकिन लोगों की इनकम एक ढेला भी नहीं बढ़ी है।
अर्जेंटीना का हाल
अर्जेंटीना की स्थिति भी वेनेजुएला जैसी ही है। महंगाई के मामले में यह देश वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस दक्षिण अमेरिकी देश की गिनती दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में होती थी। यह देश धनधान्य से भरपूर था। लेकिन 1946 से देश में लोकलुभावन नीतियों और खर्च का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उसकी इकॉनमी गर्त में चली गई। देश के पास कैश रिजर्व नहीं है और सरकार पर भारी कर्ज है। अर्जेंटीना की करीब 40 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है।
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंडों में निवेश करने वालों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। FY25 में म्यूचुअल फंड की कुल संपत्ति 23% (12 लाख करोड़ रुपये से अधिक) बढ़कर 65.74 लाख करोड़…
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मॉरीशस में स्थित दो फंड्स को चेतावनी दी है। इन फंड्स का अडानी ग्रुप में निवेश है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने कहा है…
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया था। भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने ड्रोन का काफी इस्तेमाल किया था। इसमें तुर्की में बने ड्रोन भी…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटकॉम सर्विस शुरू करने के करीब पहुंच गई है। कंपनी को भारत में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस…
मुंबई: सूरत की एक टेक्सटाइल कंपनी, बोराना वीव्स (Borana Weaves)। यह कंपनी अपना IPO लेकर आई है। इस कंपनी का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी का लक्ष्य…
नई दिल्ली: भारत में आईफोन के निर्माण को लेकर लगता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनके बयान को न तो आईफोन बनाने वाली कंपनी…
नई दिल्ली: दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों देशों के बीच हाल में एक ट्रेड डील हुई थी। इसके तहत दोनों ने…
नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में इस्तेमाल होने वाले सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए एक बुरी खबर है। अप्रैल और मई के महीने में उनकी बिक्री बहुत कम हुई है। इसलिए, उन्होंने…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण देश में तुर्की को लेकर रोष है और सोशल मीडिया पर…