रायगढ़ में 5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना:सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही

Updated on 13-03-2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। इसके बाद श्रम न्यायालय में केस दर्ज किए गए, जहां अदालत ने 5 उद्योगों पर कुल 13 लाख 96 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक राहुल पटेल ने बताया कि जिले की कई फैक्ट्रियों में दुर्घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और लापरवाही सामने आई।

जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित उद्योगों के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1948, छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली 1962, भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 और छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार नियम 2008 के प्रावधानों के तहत आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय में दर्ज किए गए।

मामलों की सुनवाई के बाद श्रम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए पांच उद्योगों पर कुल 13 लाख 96 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।

सुरक्षा मानकों की लगातार हो रही अनदेखी

उपसंचालक राहुल पटेल ने बताया कि रायगढ़ जिले के कारखानों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि उद्योगों में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद कई जगहों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है, जिसके चलते ऐसे मामलों में श्रम न्यायालय में केस दर्ज किए गए।

इन उद्योपरगों लगाया गया जुर्माना

  • मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल प्रा.लि., सराईपाली – 2 लाख 30 हजार रुपए
  • मेसर्स अग्रोहा स्टील प्रा.लि., ग्राम पाली (दो मामले) – 8 लाख रुपए
  • मेसर्स विष्णु ब्रिक्स, ग्राम उपरकछार जिला जशपुर – 3 लाख 50 हजार रुपए
  • मेसर्स इंड सिनर्जी, ग्राम कोटमार – 8 हजार रुपए
  • मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन, महापल्ली – 8 हजार रुपए

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कारोबारी के 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार

रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
कारोबारी के 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी DJ पर प्रतिबंध नहीं:बिलासपुर में पुलिस ने जब्त किया DJ-सेटअप

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी DJ पर प्रतिबंध नहीं:बिलासपुर में पुलिस ने जब्त किया DJ-सेटअप
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर एफआईआर

रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर एफआईआर
छत्तीसगढ़

जगदलपुर का संजय बाजार होगा व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
जगदलपुर का संजय बाजार होगा व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
छत्तीसगढ़

दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग का असर:85% ज्यादा चालान, सड़क हादसों में मौतें घटीं

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग का असर:85% ज्यादा चालान, सड़क हादसों में मौतें घटीं
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना:सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
रायगढ़ में 5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना:सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही
छत्तीसगढ़

रायपुर में खाद्य विभाग ने होटल में मारी रेड:घरेलू एलपीजी महंगे दामों में बेचकर कर रहे थे कालाबाजारी

रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
रायपुर में खाद्य विभाग ने होटल में मारी रेड:घरेलू एलपीजी महंगे दामों में बेचकर कर रहे थे कालाबाजारी
छत्तीसगढ़

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला आरोपी अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
अफीम की बीज सप्लाई करने वाला आरोपी अरेस्ट
छत्तीसगढ़

बलरामपुर के कोरंधा से पौने 2 करोड़ की अफीम जब्त:मसाले की आड़ में खेती

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
बलरामपुर के कोरंधा से पौने 2 करोड़ की अफीम जब्त:मसाले की आड़ में खेती
छत्तीसगढ़