रायपुर में खाद्य विभाग ने होटल में मारी रेड:घरेलू एलपीजी महंगे दामों में बेचकर कर रहे थे कालाबाजारी

Updated on 13-03-2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जांच के दौरान धरसींवा विकासखंड के सेजबहार स्थित कमल होटल में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं, बाबूलाल चिकन सेंटर से भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 3 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

कई जगह सिलेंडर जब्त

इसी तरह अभनपुर-नवापारा क्षेत्र में रवि ग्लास एंड प्लाइवुड में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम क्षमता के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 4 सिलेंडर जब्त किए गए।

गैस एजेंसी की जांच में स्टॉक में बड़ा अंतर

इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने कोरासी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की भी जांच की, जहां रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडर कम पाए गए।

इस अनियमितता के चलते एजेंसी के गोदाम में उपलब्ध कुल 355 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में एलपीजी (वितरण और विनियमन) आदेश 2000 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कारोबारी के 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार

रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
कारोबारी के 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी DJ पर प्रतिबंध नहीं:बिलासपुर में पुलिस ने जब्त किया DJ-सेटअप

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी DJ पर प्रतिबंध नहीं:बिलासपुर में पुलिस ने जब्त किया DJ-सेटअप
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर एफआईआर

रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर एफआईआर
छत्तीसगढ़

जगदलपुर का संजय बाजार होगा व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
जगदलपुर का संजय बाजार होगा व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
छत्तीसगढ़

दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग का असर:85% ज्यादा चालान, सड़क हादसों में मौतें घटीं

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग का असर:85% ज्यादा चालान, सड़क हादसों में मौतें घटीं
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना:सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
रायगढ़ में 5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना:सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही
छत्तीसगढ़

रायपुर में खाद्य विभाग ने होटल में मारी रेड:घरेलू एलपीजी महंगे दामों में बेचकर कर रहे थे कालाबाजारी

रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
रायपुर में खाद्य विभाग ने होटल में मारी रेड:घरेलू एलपीजी महंगे दामों में बेचकर कर रहे थे कालाबाजारी
छत्तीसगढ़

अफीम की बीज सप्लाई करने वाला आरोपी अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
अफीम की बीज सप्लाई करने वाला आरोपी अरेस्ट
छत्तीसगढ़

बलरामपुर के कोरंधा से पौने 2 करोड़ की अफीम जब्त:मसाले की आड़ में खेती

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
बलरामपुर के कोरंधा से पौने 2 करोड़ की अफीम जब्त:मसाले की आड़ में खेती
छत्तीसगढ़