पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से की मारपीट

Updated on 12-03-2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की दुकान में जा घुसाई। दुकानदार का आरोप है कि विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुकानदार के मुताबिक, अपने पिता के पद और रसूख का दिखावा करते हुए संदीप ने कहा, ‘मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।'

माहौल बिगड़ता देख आसपास के लोगों ने संदीप को थाने पहुंचाया। वहां भी पुलिस के सामने उसने हंगामा किया और कार लेकर थाने से भाग निकला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे में धुत होकर अपनी गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखा था। 11 मार्च को इतवारी बाजार के पास उसने अनियंत्रित होकर अजीन कुरैशी की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी।

अजीन कुरैशी की वहां सेवई, सुतफेनी और तंदूरी की दुकान है। हादसे के बाद जब दुकानदार ने विरोध किया, तो संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस पर संदीप ने उससे भी विवाद करते हुए गाली-गलौज की।

थाने में भी कम नहीं हुआ उत्पात

बताया जा रहा है कि पीड़ित की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। विवाद के बाद संदीप कंवर को कोतवाली थाने लाया गया, लेकिन यहां भी उसका उत्पात कम नहीं हुआ।

संदीप ने थाने के अंदर भी पुलिसकर्मियों और पीड़ित के सामने जमकर हंगामा किया। उसने चिल्लाते हुए अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाई और कहा, जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मैं ननकीराम का बेटा हूं।

थाने में जमकर मचाया उत्पात

वहीं पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी की दबंगई कम नहीं हुई। वह गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से ही भाग गया। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही और रसूखदार के आगे बेबस नजर आई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।

CSP बोले- जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि हमें अजीन कुरैशी की तरफ से शिकायत मिली है कि उनकी दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आवेदन में जिस गाड़ी का उल्लेख है उस पर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखा हुआ है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

14 मार्च को प्रदेशभर में लगेगी लोक अदालत:6 हजार ई-चालानों का पहले होगा निपटारा, फिर सख्ती करेगी पुलिस

रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
14 मार्च को प्रदेशभर में लगेगी लोक अदालत:6 हजार ई-चालानों का पहले होगा निपटारा, फिर सख्ती करेगी पुलिस
छत्तीसगढ़

एक प्लान पर चलेंगे 4 शहर:नए-पुराने रायपुर और दुर्ग-भिलाई को जोड़ेगा मेट्रो

रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…
एक प्लान पर चलेंगे 4 शहर:नए-पुराने रायपुर और दुर्ग-भिलाई को जोड़ेगा मेट्रो
छत्तीसगढ़

कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

सीएमएचओ ने लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की:गौरेला पेंड्रा मरवाही में नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…
सीएमएचओ ने लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की:गौरेला पेंड्रा मरवाही में नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए
छत्तीसगढ़

NDPS के 2 मामले में 3 आरोपियों को सजा:गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
NDPS के 2 मामले में 3 आरोपियों को सजा:गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा
छत्तीसगढ़

QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स:शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में नई व्यवस्था शुरू

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की…
QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स:शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में नई व्यवस्था शुरू
छत्तीसगढ़

MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली:सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर

जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और…
MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली:सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर
छत्तीसगढ़

अफीम की खेती उजागर करने वाले को जान का खतरा

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को…
अफीम की खेती उजागर करने वाले को जान का खतरा
छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से की मारपीट

कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की…
पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से की मारपीट
छत्तीसगढ़