हार्वर्ड के गुरु-चेले ने बेचनी शुरू की चाय, आज 234 करोड़ की कमाई, ऐसे चमकाया बिजनेस

Updated on 17-03-2026
नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने मिलकर 2010 में इसकी नींव रखी। बिजराल हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (2006 बैच) में छात्र थे। वहीं पर तरुण खन्‍ना उनके प्रोफेसर। चाय पॉइंट का आइडिया 2009 में मुंबई के एक कैफे में दोनों की चाय पर बातचीत के दौरान आया था। यह ब्रांड कई तरह की चाय की पेशकश करता है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसने 234.7 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू दर्ज किया। आइए, यहां अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

रोजाना लाखों कप चाय की बिक्री

बेंगलुरु में साल 2010 में चाय पॉइंट की कहानी शुरू हुई। इसे अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने मिलकर खड़ा किया। अमूलीक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र थे और तरुण वहां उनके प्रोफेसर। इस बिजनेस का आइडिया 2009 में मुंबई के एक कैफे में चाय पर हुई चर्चा के दौरान जन्मा था। आज यह ब्रांड भारत के 9 प्रमुख शहरों में 180 से अधिक रिटेल स्टोर और 3,500 से ज्यादा वर्कप्लेस कम्युनिटी हब के जरिये हर दिन लगभग 7 से 10 लाख कप चाय परोस रहा है। यह चाय पर आधारित एक बेवरेज प्लेटफॉर्म है। इसका एक बड़ा ओमनीचैनल नेटवर्क है।

234.7 करोड़ का रेवेन्‍यू

वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, चाय पॉइंट ने अपने रेवेन्यू में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बढ़कर 234.7 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कुल कमाई का लगभग 93% हिस्सा सीधे ऑपरेशंस से आया है। शुद्ध घाटा पिछले साल के 45.7 करोड़ रुपये से कम होकर 40 करोड़ रुपये रह गया है।

सफलता का सीक्रेट

अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना की कंपनी ने पारंपरिक चाय संस्‍कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। कंपनी ने 'boxC.in' नाम का एक IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स)-बेस्‍ड और क्लाउड-कनेक्टेड ऑटोमेटेड ब्रीइंग सिस्टम विकसित किया है। यह कॉरपोरेट ऑफिसों में एक जैसा स्वाद सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, साल 2016 में कंपनी ने एक स्‍पेशल हीट-रिटेनिंग डिस्पोजेबल फ्लास्क पेश किया था। डिलीवरी के दौरान यह चाय को 2 घंटे तक गरम रख सकता है। फ्रेश चाय के साथ कंपनी अब इंस्टेंट टी सैशे और स्नैक्स जैसे पैकेज्ड उत्पाद भी बेच रही है।

बड़ी है आगे की प्‍लानिंग

हाल में कुंभ मेले में इसने अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसने मेले के दौरान रोजाना 1 लाख कप चाय बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। अब यह ब्रांड अगले बड़े कदम की तैयारी में है। अब तक लगभग 660 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाने के बाद सह-संस्थापक तरुण खन्ना ने संकेत दिया था कि चाय पॉइंट साल 2026 के मध्य तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बना रही है। कंपनी का फोकस अब अपनी पहुंच बढ़ाने और खर्चों को कंट्रोल कर मुनाफे की ओर बढ़ने पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया

कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया
व्यापार

हार्वर्ड के गुरु-चेले ने बेचनी शुरू की चाय, आज 234 करोड़ की कमाई, ऐसे चमकाया बिजनेस

नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने…
हार्वर्ड के गुरु-चेले ने बेचनी शुरू की चाय, आज 234 करोड़ की कमाई, ऐसे चमकाया बिजनेस
व्यापार

31 मार्च के बाद बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत में क्रूड ऑयल 136 डॉलर के पार, ईरान युद्ध से चौतरफा मार

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
31 मार्च के बाद बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत में क्रूड ऑयल 136 डॉलर के पार, ईरान युद्ध से चौतरफा मार
व्यापार

बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी…
बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा
व्यापार

चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर

नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर
व्यापार

दुनिया के किस देश में होता है LPG का सबसे ज्यादा उत्पादन? भारत का दूर-दूर तक नहीं है नाम

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से…
दुनिया के किस देश में होता है LPG का सबसे ज्यादा उत्पादन? भारत का दूर-दूर तक नहीं है नाम
व्यापार

बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी
व्यापार

करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत
व्यापार

शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…
शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन
व्यापार