शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन

Updated on 17-03-2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है। इस युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर पार हो गई है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) के मुताबिक अगर तेल की कीमतों में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है।

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी आई। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे ब्रेंट क्रूड 3.50% की तेजी के साथ 103.80 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में भी 4% की तेजी थी। इस तेजी के साथ यह प्रति बैरल 97.22 डॉलर पर था। ईरान युद्ध को आज 18वां दिन है। इस युद्ध से पहले ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर था। इन 18 दिनों में इसमें 44% की वृद्धि हुई है

...तो निफ्टी में आएगी बड़ी गिरावट

ईरान युद्ध के कारण बढ़ती तेल की कीमत का असर शेयर मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब-करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है। एमके ग्लोबल ने चेतावनी दी है कि अगर कच्चे तेल की कीमत करीब 100 डॉलर 3 से 4 महीने तक बनी रहती है तो निफ्टी 10 फीसदी गिरकर 21000 अंक पर आ सकता है। अभी यह करीब 23,430 अंक पर है।

ट्रंप दे चुके हैं लंबे युद्ध के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि यह युद्ध कुछ महीनों तक लगातार चल सकता है। हालांकि वह इसे लेकर अपने बयान बार-बार बदलते रहे हैं। वहीं कई एक्सपर्ट का अनुमान है कि ट्रंप कुछ भी कहें, लेकिन ईरान लंबे समय तक के लिए युद्ध कर सकता है। इस कारण कई ब्रोकरेज फर्म ने निफ्टी 50 के अनुमानित लक्ष्यों में कटौती की है।

क्या देश में मंदी की आहट?

ब्रोकरेज फर्म ने मार्केट में गिरावट के कारण देश में मंदी के संकेत दिए हैं। एमके ग्लोबल के मुताबिक मार्केट में गिरावट के चलते भारत की विकास दर प्रभावित हो सकती है। मैक्रो स्थिरता और कॉर्पोरेट आय और उपभोक्ता मांग पर भी दबाव पड़ सकता है। इसके अलावा देश में एलपीजी की दिक्कत और बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो देश में बेराजगारी बढ़ सकती है और खाने-पीने की चीजों के दाम बेहताशा बढ़ सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म के आकलन से पता चलता है कि कच्चे तेल की कीमत हर महीने करीब 100 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहने से चालू खाता घाटा (CAD) जीडीपी के 9 से 10 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकता है। इससे मुद्रास्फीति करीब 50 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकती है। ओएमसी के पीएटी में 9 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया

कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
कच्चे तेल की किल्लत ने बढ़ाई FMCG, फुटवियर इंडस्ट्री की मुश्किल, इनपुट कॉस्ट बढ़ गया
व्यापार

हार्वर्ड के गुरु-चेले ने बेचनी शुरू की चाय, आज 234 करोड़ की कमाई, ऐसे चमकाया बिजनेस

नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने…
हार्वर्ड के गुरु-चेले ने बेचनी शुरू की चाय, आज 234 करोड़ की कमाई, ऐसे चमकाया बिजनेस
व्यापार

31 मार्च के बाद बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत में क्रूड ऑयल 136 डॉलर के पार, ईरान युद्ध से चौतरफा मार

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
31 मार्च के बाद बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत में क्रूड ऑयल 136 डॉलर के पार, ईरान युद्ध से चौतरफा मार
व्यापार

बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी…
बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा
व्यापार

चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर

नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर
व्यापार

दुनिया के किस देश में होता है LPG का सबसे ज्यादा उत्पादन? भारत का दूर-दूर तक नहीं है नाम

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से…
दुनिया के किस देश में होता है LPG का सबसे ज्यादा उत्पादन? भारत का दूर-दूर तक नहीं है नाम
व्यापार

बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी
व्यापार

करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत
व्यापार

शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…
शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन
व्यापार