'ईरान के लिए भारत बहुत अहम', होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को अनुमति देने पर तेहरान का बड़ा बयान

Updated on 17-03-2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा दुनिया की तेल सप्लाई बाधित करने की नहीं है लेकिन युद्ध में शामिल देशों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बघाई ने भारत के एक जहाज के इस समुद्री गलियारे से सुरक्षित गुजरने की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

इस्माइल बगाई ने सोमवार को एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक भारतीय जहाज आज भारत पहुंचा, जिसे जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा, 'हम भारत के बहुत करीब हैं। भारतीयों और ईरानियों में बहुत सी बातें एक जैसी हैं। हम दिल्ली के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने और उन्हें जारी रखने को काफी ज्यादा अहमियत देते हैं।'

होर्मुज बंद होने में ईरान की गलती नहीं: बघाई

इस्माइल बघाई ने होर्मुज स्ट्रेट से होने वाली गैस और तेल सप्लाई में रुकावट पर कहा, 'दुर्भाग्य से पूरे क्षेत्र पर जो असुरक्षा थोपी गई है, उसका असर होर्मुज पर पड़ रहा है। इसमें ईरान की कोई गलती नहीं है। इसके जिम्मेदार वो देश हैं, जिन्होंने बातचीत के बीच में हमला करते हुए ईरान पर एक युद्ध थोप दिया है।'
उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध में शामिल देशों के जहाजों को तटस्थ यातायात नहीं मान सकता है। हमने यह साफ कर दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार हमलावर देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकते। उनका वहां से गुजरना अब निर्दोष नहीं रह गया है। वे इस हमले में योगदान देंगे।

होर्मुज को खोला नहीं जाएगा

बघाई ने साफतौर पर कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में मदद करने वाले जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि बाकी देशों को यहां से रास्ता दिया जा सकता है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा संकट में है। भारत इससे सीधे प्रभावित है क्योंकि इसी रास्ते से भारत का ज्यादातर समुद्री व्यापार होता है।

इस्माइल बघाई ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का सेहत को लेकर चल रही अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बता सकता हूं कि वे पूरी तरह से ठीक हैं। आपने हाल ही में उनका अपने लोगों को दिया गया संदेश सुना होगा। उम्मीद है कि बहुत जल्द वे जनता को एक और संदेश देंगे और ईरान की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।

ईरान युद्ध के तीन हफ्ते

ईरान पर अमेरिका और इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को हमले शुरू किए थे। इसके बाद शुरू हुए इस युद्ध को तीन हफ्ते होने जा रहे हैं। बघाई ने कहा है कि इजरायल-अमेरिका ने बिना किसी उकसावे के हमले किया। यह बिल्कुल साफ है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर युद्ध थोपा है। ईरान ने सिर्फ हमलों का जवाब दिया है, जो संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाकिस्तान का काबुल के अस्पताल पर भीषण हवाई हमला, 400 लोगों की मौत, अफगान तालिबान भड़का

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
पाकिस्तान का काबुल के अस्पताल पर भीषण हवाई हमला, 400 लोगों की मौत, अफगान तालिबान भड़का
विदेश

'ईरान के लिए भारत बहुत अहम', होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को अनुमति देने पर तेहरान का बड़ा बयान

तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
'ईरान के लिए भारत बहुत अहम', होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को अनुमति देने पर तेहरान का बड़ा बयान
विदेश

'अमेरिका को सबक सिखाकर रहेंगे', ईरान ने सीजफायर की मांग को बताया झूठ, ट्रंप ने पहली बार मानी तेहरान की 'ताकत'

तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
'अमेरिका को सबक सिखाकर रहेंगे', ईरान ने सीजफायर की मांग को बताया झूठ, ट्रंप ने पहली बार मानी तेहरान की 'ताकत'
विदेश

भारत-बांग्लादेश में पटरी पर लौटने लगे रिश्ते! ढाका में भारतीय उच्चायुक्त का बड़ा बयान, विदेश मंत्री को दिल्ली आने का न्योता

ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
भारत-बांग्लादेश में पटरी पर लौटने लगे रिश्ते! ढाका में भारतीय उच्चायुक्त का बड़ा बयान, विदेश मंत्री को दिल्ली आने का न्योता
विदेश

इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा
विदेश

ईरान में बंद होगा युद्ध? ट्रंप के दूत से ईरानी विदेश मंत्री की सीधी बातचीत का दावा, इजरायल भी सीजफायर को तैयार

वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
ईरान में बंद होगा युद्ध? ट्रंप के दूत से ईरानी विदेश मंत्री की सीधी बातचीत का दावा, इजरायल भी सीजफायर को तैयार
विदेश

'ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराए भारत', फिनलैंड के राष्‍ट्रपति ने दिल्ली से की अपील, बोले- हमें युद्धविराम की जरूरत

हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
'ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराए भारत', फिनलैंड के राष्‍ट्रपति ने दिल्ली से की अपील, बोले- हमें युद्धविराम की जरूरत
विदेश

'पाकिस्तान से 400 मौतों का बंदूक से लेंगे बदला', काबुल के अस्पताल हमले के बाद गुस्‍से में तालिबान, 'जंग' का ऐलान

काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
'पाकिस्तान से 400 मौतों का बंदूक से लेंगे बदला', काबुल के अस्पताल हमले के बाद गुस्‍से में तालिबान, 'जंग' का ऐलान
विदेश

'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध

वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध
विदेश