इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा

Updated on 17-03-2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई की पत्नी, बेटी, परिवार के दूसरे सदस्य और कई सीनियर अफसर मारे गए थे। ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी करीब-करीब इस हमले की चपेट में आ ही गए थे, अगर कुछ सेकंड पहले वह उस जगह से नहीं हटे होते। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मोजतबा खामेनेई हमले में बाल-बाल बचे हैं। हालांकि उनको टांग में कुछ चोट लगी है।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के साथ उसी इमारत में मौजूद थे, जिस पर अमेरिका-इजरायल का हमला हुआ। हमले से ठीक पहले वे परिसर से बाहर निकले थे। इसके तुरंत बाद उस जगह पर हमला हो गया। मोजतबा के इमारत से निकले और हमले के बीच सिर्फ कुछ सेकंड का फर्क रहा।

अल्लाह ने मोजतबा को बचा लिया: ईरानी अधिकारी

द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत के एक कथित ऑडियो का हवाला दिया है। इसमें वह उस हमले के बारे में बात कर रहे हैं, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई लोगों की जान गई। ईरानी अफसर कह रहे हैं कि मिसाइलों के कंपाउंड पर गिरने से कुछ ही पल पहले मोजतबा बाहर बगीचे में आए थे।
खामेनेई दफ्तर के प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहिर हुसैनी ने कथित तौर पर ईरानी अधिकारियों को बताया कि अल्लाह की मर्जी थी कि मोजतबा किसी काम से बाहर निकल गए। मोजतबा के इमारत छोड़ते ही बैलिस्टिक मिसाइलें कंपाउंड से टकराईं। एक मिसाइल उस हिस्से पर गिरी, जहां अली खामेनेई थे। दूसरी मिसाइल ऊपर की मंजिल पर मोजतबा के आवास पर गिरी।

बहुत भयानक था इजरायल- अमेरिका का हमला

मजाहिर हुसैनी ने बताया कि मोजतबा इस हमले से बच तो गए लेकिन उनके पैर में मामूली चोट आई। लीक हुई रिकॉर्डिंग में इस हमले से हुई भयानक तबाही का जिक्र किया है। इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मोहम्मद शिराजी भी मारे गए। हुसैनी ने बताया है कि उनके शरीर के इतने टुकड़े हो गए थे कि बमुश्किल उनको पहचान कर दफनाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैनी ने यह भी बताया गया है कि इसी परिसर में मौजूद मोजतबा के जीजा मिस्बाह अल-हुदा बाघेरी कानी के घर को पर भी मिसाइल से हमला किया गया। यह मिसाइल इतनी जबरदस्त थी कि वह ऊपरी मंजिल से टकराई और घर के निचले हिस्से तक जा पहुंची। इसमें मोजतबा के जीजा की जान चली गई।

मोजतबा का चल रहा है इलाज

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ईरान के इस नए सर्वोच्च नेता को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। अमेरिका की ओर से कई बार ये दावा किया गया है कि मोजतबा को काफी ज्यादा चोट लगी है। मोजतबा के रूस में इलाज कराने का भी दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि विशेष विमान से वह मॉस्को पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाकिस्तान का काबुल के अस्पताल पर भीषण हवाई हमला, 400 लोगों की मौत, अफगान तालिबान भड़का

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
पाकिस्तान का काबुल के अस्पताल पर भीषण हवाई हमला, 400 लोगों की मौत, अफगान तालिबान भड़का
विदेश

'ईरान के लिए भारत बहुत अहम', होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को अनुमति देने पर तेहरान का बड़ा बयान

तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
'ईरान के लिए भारत बहुत अहम', होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को अनुमति देने पर तेहरान का बड़ा बयान
विदेश

'अमेरिका को सबक सिखाकर रहेंगे', ईरान ने सीजफायर की मांग को बताया झूठ, ट्रंप ने पहली बार मानी तेहरान की 'ताकत'

तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
'अमेरिका को सबक सिखाकर रहेंगे', ईरान ने सीजफायर की मांग को बताया झूठ, ट्रंप ने पहली बार मानी तेहरान की 'ताकत'
विदेश

भारत-बांग्लादेश में पटरी पर लौटने लगे रिश्ते! ढाका में भारतीय उच्चायुक्त का बड़ा बयान, विदेश मंत्री को दिल्ली आने का न्योता

ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
भारत-बांग्लादेश में पटरी पर लौटने लगे रिश्ते! ढाका में भारतीय उच्चायुक्त का बड़ा बयान, विदेश मंत्री को दिल्ली आने का न्योता
विदेश

इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा
विदेश

ईरान में बंद होगा युद्ध? ट्रंप के दूत से ईरानी विदेश मंत्री की सीधी बातचीत का दावा, इजरायल भी सीजफायर को तैयार

वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
ईरान में बंद होगा युद्ध? ट्रंप के दूत से ईरानी विदेश मंत्री की सीधी बातचीत का दावा, इजरायल भी सीजफायर को तैयार
विदेश

'ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराए भारत', फिनलैंड के राष्‍ट्रपति ने दिल्ली से की अपील, बोले- हमें युद्धविराम की जरूरत

हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
'ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराए भारत', फिनलैंड के राष्‍ट्रपति ने दिल्ली से की अपील, बोले- हमें युद्धविराम की जरूरत
विदेश

'पाकिस्तान से 400 मौतों का बंदूक से लेंगे बदला', काबुल के अस्पताल हमले के बाद गुस्‍से में तालिबान, 'जंग' का ऐलान

काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
'पाकिस्तान से 400 मौतों का बंदूक से लेंगे बदला', काबुल के अस्पताल हमले के बाद गुस्‍से में तालिबान, 'जंग' का ऐलान
विदेश

'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध

वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध
विदेश