ईरान युद्ध से रुकी तेल की सप्लाई तो कराह उठा पाकिस्तान, देशभर में हंगामे से टेंशन में शहबाज, ला रहे बचत प्लान
Updated on
09-03-2026
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। तेल संकट को देखते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार एक बचत प्लान पर भी काम कर रही है। शहबाज सोमवार को इस प्लान को पेश कर सकते हैं। देश में पेट्रोल-डीजल पर मचे बवाल को देखते हुए शरीफ ने सरकार की बचत स्ट्रैटेजी पर कई बैठकें की हैं।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ की बैठक के बाद बचत प्लान सोमवार को घोषित किया जा सकता है। इस प्लान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि इसमें कम पेट्रोल-डीजल में काम चलाने के बारे में बताया जाएगा ताकि तेल की कमी से देश की अर्थव्यवस्था ठप नहीं हो जाए।
लोगों से कम उर्जा खर्च की अपील
पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने एक कंटिंजेंसी प्लान तैयार कर लिया है। इसमें हालात नॉर्मल होने तक वर्क फ्रॉम होम और डिस्टेंस लर्निंग का प्रस्ताव है। हालांकि इस प्रस्ताव को भी अभी पब्लिक के सामने नहीं लाया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक,शहबाज शरीफ की सरकारने कहा है कि समाज के सभी तबकों को बचत का बोझ समझदारी से उठाना चाहिए। वहीं अमीर लोगों को 'बचत के उपाय' अपनाकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए कहा है कि सोमवार तक तीन पेट्रोलियम शिपमेंट पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।
पाकिस्तान के पेट्रोल पंपों पर भीड़
ईरान युद्ध के चलते सप्लाई प्रभावित होने का पाकिस्तान पर असर इतना ज्यादा है कि ना सिर्फ सरकार को दाम बढ़ाने पड़े हैं बल्कि वह लोगों को भी नहीं समझा पा रही है। पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद जैसे शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों का कहना है आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत होने का डर है। इससे खासतौर से शहरों में एक उथलपुथल की स्थिति बन गई है।
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने…
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति…
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के…
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…