ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध 20 दिनों के बाद भी विकराल, बरस रही हैं मिसाइलें, किस देश में कितने मरे?

Updated on 20-03-2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों की मौत का आंकड़ा दिया है। वहीं सीएनएन ने अलग अलग अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष में अभी तक 2200 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। हालांकि फिलहाल इन आंकड़ों की सौ फीसदी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

लेबनान- लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को बताया कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। 2 मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक देश में 1,001 लोगों की जान जा चुकी है। लेबनान की तरफ से हिज्बुल्लाह ने पहले इजरायल पर हमला किया था और उसके बाद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है।
ईरान- ईरानी अधिकारियों ने पिछले एक हफ्ते से मारे गये लोगों के बारे में कोई नई जानकारी नहीं दी है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने 10 मार्च को 1,300 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। ईरान के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से सैकड़ों ईरानी नाकरिकों के मारे जाने की बात कही है। उन्होंने 200 से ज्यादा बच्चों के मारे जाने की बात कही है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) ने कल बताया था कि कम से कम 207 बच्चों सहित 1,369 नागरिक और 1,138 सैन्यकर्मी मारे गए हैं। HRANA ने यह भी बताया कि 627 अन्य लोगों की भी मौत हुई है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे नागरिक थे या सैन्यकर्मी।
इराक- दो सुरक्षा सूत्रों ने सोमवार को CNN को बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से इराक में कम से कम 47 लोग मारे गए हैं। इनमें से ज़्यादातर लोग पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्स (PMF) के सैनिक थे। गुरुवार को इराकी कुर्दिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक भी मारा गया।
इजराइल- संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम 15 इजरायली मारे गए हैं। इनमें वे नौ लोग शामिल हैं जो बेत शेमेश शहर में एक रिहायशी इमारत पर सीधे मिसाइल हमले में मारे गए थे और दो इजरायली सैनिक 8 मार्च को दक्षिणी लेबनान में मारे गए हैं।
अमेरिका- संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। जिनमें से छह सैनिक गुरुवार को इराक में उनके रीफ्यूलिंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए। इसके अलावा 1 मार्च को कुवैत में एक अस्थायी ऑपरेशन सेंटर पर हुए ईरानी हमले में छह और अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
UAE- संघर्ष शुरू होने के बाद से UAE में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं, जिनमें एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है जो संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबू धाबी में एक इंटरसेप्टेड बैलिस्टिक मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारा गया। शहर के मीडिया कार्यालय ने आज यह जानकारी दी थी।
कुवैत- 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से कुवैत में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है। इनमें एक 11 वर्षीय लड़की भी शामिल है जिसकी मौत 4 मार्च को एक रिहायशी इलाके में मिसाइल के टुकड़े (श्रापनेल) गिरने से लगी चोटों के कारण हुई।
ओमान- ओमान न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान के तट से 52 नॉटिकल मील दूर जिस तेल टैंकर पर एक भारतीय नागरिक काम कर रहा था उस पर एक मानवरहित नाव से हमला किया गया। जिसके बाद उस भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओमान के सोहर जिले में एक ड्रोन हादसे में दो विदेशी नागरिक मारे गए।
सऊदी अरब- सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि 8 मार्च को अल-खर्ज शहर में एक रिहायशी इमारत पर सैन्य मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
बहरीन- बहरीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक बहरीन के सलमान इंडस्ट्रियल सिटी में एक इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से एक "विदेशी जहाज" में आग लग गई जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बहरीन के गृह मंत्रालय के मुताबिक राजधानी मनामा पर हुए एक ईरानी हमले के बाद 29 वर्षीय एक बहरीनी महिला की मौत हो गई।
वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा है कि 'ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।' उनका ये बयान उस वक्त आया है जब ईरान ने हमलों की रफ्तार और तेज कर दी है। सीएनएन से बात करते हुए सऊदी के विदेश मंत्री ने कहा है कि सऊदी नेतृत्व ईरान पर 'अगर जरूरी समझा गया' तो जवाबी हमला करेगा। उन्होंने कहा कि 'हम अपने देश और अपने आर्थिक संसाधनों की रक्षा करने से पीछे नहीं हटेंगे।' जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि ये युद्ध और खतरनाक और विध्वंसक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध 20 दिनों के बाद भी विकराल, बरस रही हैं मिसाइलें, किस देश में कितने मरे?

रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध 20 दिनों के बाद भी विकराल, बरस रही हैं मिसाइलें, किस देश में कितने मरे?
विदेश

अमेरिकी सेना को फंडिंग की कमी, पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगे 200 अरब डॉलर, लंबी जंग की तैयारी में ट्रंप?

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
अमेरिकी सेना को फंडिंग की कमी, पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगे 200 अरब डॉलर, लंबी जंग की तैयारी में ट्रंप?
विदेश

ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका
विदेश

ईरान की यूरेनियम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता तबाह, नेतन्याहू का दावा, कहा- सोच से पहले खत्म होगा युद्ध

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
ईरान की यूरेनियम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता तबाह, नेतन्याहू का दावा, कहा- सोच से पहले खत्म होगा युद्ध
विदेश

ईरान युद्ध पर अमेरिका और इजरायल अब साथ नहीं? गैस फील्ड पर हमले ने सामने ला दी नेतन्‍याहू और ट्रंप की दरार

तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
ईरान युद्ध पर अमेरिका और इजरायल अब साथ नहीं? गैस फील्ड पर हमले ने सामने ला दी नेतन्‍याहू और ट्रंप की दरार
विदेश

कनाडा में भारतीय एजेंट नहीं, टॉप कनाडाई पुलिस अफसर ने खोली ट्रूडो के दावे की पोल, कहा- कोई सबूत नहीं

ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
कनाडा में भारतीय एजेंट नहीं, टॉप कनाडाई पुलिस अफसर ने खोली ट्रूडो के दावे की पोल, कहा- कोई सबूत नहीं
विदेश

धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी

तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी
विदेश

दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान

तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान
विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा

वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा
विदेश