भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा

Updated on 19-03-2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी’ के खतरे के आकलन पर वार्षिक रिपोर्ट में यह कहा गया है। चौंतीस पेज की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान सीधे संघर्ष शुरू नहीं करना चाहते फिर भी आतंकवादी तत्वों के लिए संकटों को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियां मौजूद हैं।

आतंकवादी हमले से तनाव बढ़ने का खतरा

दस्तावेज में कहा गया है, 'भारत-पाकिस्तान संबंध की वजह से परमाणु संघर्ष का खतरा बना हुआ है क्योंकि पूर्व में इन दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच टकराव हुए हैं, जिससे तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हुआ है। पिछले साल जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले ने संघर्ष को भड़काने वाले आतंकवादी हमलों के खतरों को स्पष्ट कर दिया है।'

पाकिस्तान और तालिबान तनाव

दस्तावेज में कहा गया है, 'पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं और सीमा पार झड़पें होती रहती हैं, क्योंकि इस्लामाबाद अफगानिस्तान में पाक विरोधी आतंकवादी समूहों की उपस्थिति से लगातार निराश रहा है, जबकि इस्लामाबाद को बढ़ती आतंकवादी हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।'

पाकिस्तान की मिसाइल अमेरिका के लिए खतरा

अमेरिका की खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने बुधवार को सांसदों को बताया कि पाकिस्तान द्वारा विकसित लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों में अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम मिसाइलें शामिल हो सकती हैं। सीनेट खुफिया समिति के समक्ष राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड ने यह भी कहा कि अमेरिका को होने वाले खतरे वर्तमान में 3,000 से अधिक मिसाइलों से बढ़कर 2035 तक 16,000 से अधिक मिसाइलों तक पहुंचने वाले हैं।
गबार्ड ने कहा कि अमेरिका की सुरक्षित परमाणु प्रतिरोधक क्षमता सामरिक खतरों से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा, 'हालांकि, रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान परमाणु और पारंपरिक पेलोड से लैस कई नवीन, उन्नत या पारंपरिक मिसाइल वितरण प्रणालियों पर शोध और विकास कर रहे हैं, जो हमारे देश को खतरे की जद में ला सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध 20 दिनों के बाद भी विकराल, बरस रही हैं मिसाइलें, किस देश में कितने मरे?

रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध 20 दिनों के बाद भी विकराल, बरस रही हैं मिसाइलें, किस देश में कितने मरे?
विदेश

अमेरिकी सेना को फंडिंग की कमी, पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगे 200 अरब डॉलर, लंबी जंग की तैयारी में ट्रंप?

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
अमेरिकी सेना को फंडिंग की कमी, पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगे 200 अरब डॉलर, लंबी जंग की तैयारी में ट्रंप?
विदेश

ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका
विदेश

ईरान की यूरेनियम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता तबाह, नेतन्याहू का दावा, कहा- सोच से पहले खत्म होगा युद्ध

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
ईरान की यूरेनियम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता तबाह, नेतन्याहू का दावा, कहा- सोच से पहले खत्म होगा युद्ध
विदेश

ईरान युद्ध पर अमेरिका और इजरायल अब साथ नहीं? गैस फील्ड पर हमले ने सामने ला दी नेतन्‍याहू और ट्रंप की दरार

तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
ईरान युद्ध पर अमेरिका और इजरायल अब साथ नहीं? गैस फील्ड पर हमले ने सामने ला दी नेतन्‍याहू और ट्रंप की दरार
विदेश

कनाडा में भारतीय एजेंट नहीं, टॉप कनाडाई पुलिस अफसर ने खोली ट्रूडो के दावे की पोल, कहा- कोई सबूत नहीं

ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
कनाडा में भारतीय एजेंट नहीं, टॉप कनाडाई पुलिस अफसर ने खोली ट्रूडो के दावे की पोल, कहा- कोई सबूत नहीं
विदेश

धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी

तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी
विदेश

दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान

तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान
विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा

वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा
विदेश