सदन में खराब सड़कों और रोड एक्सीडेंट का मुद्दा उठेगा:हेल्थ-पंचायत और कौशल विकास विभाग से जुड़े सवाल

Updated on 12-03-2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सड़क से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सदन में ध्यानाकर्षण और प्रश्नकाल के दौरान खराब सड़कों, सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों, स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़े सवाल उठेंगे।

सत्ता पक्ष के विधायक पुन्नूलाल मोहले सदन में ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश में खराब और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाएंगे। वे अलग-अलग जिलों में सड़कों की खराब स्थिति और इससे लोगों को हो रही परेशानियों का मामला सदन के सामने रखेंगे।

साथ ही सड़कों के मरम्मत और निर्माण को लेकर सरकार की योजना और कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगेंगे। साथ ही तीन मंत्रियों के बजट अनुदान पर चर्चा होगी।

ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों पर सवाल

प्रश्नकाल के दौरान विधायक किरण देव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों का मुद्दा उठाएंगे। वे पूछेंगे कि इस योजना के तहत किन-किन क्षेत्रों में सड़कों को मंजूरी दी गई है और उनकी निर्माण स्थिति क्या है।

इसके साथ ही स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य और उसकी प्रगति से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का मामला उठेगा

अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का मुद्दा उठाएंगे। वे सरकार से पूछेंगे कि सड़क हादसों को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आगे क्या योजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को लेकर सवाल

बीजेपी विधायक लता उसेंडी प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सरकार से सवाल करेंगी। वे स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों और अन्य संसाधनों की स्थिति से जुड़ी जानकारी मांगेंगी।

कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी

विधायक अजय चंद्राकर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थानों को लेकर सवाल करेंगे। वे जानना चाहेंगे कि इस योजना के तहत कितने प्रशिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं और उनके माध्यम से युवाओं को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पेश होंगी याचिकाएं

सदन में विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर याचिकाएं भी पेश करेंगे। इन याचिकाओं में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, स्कूलों के उन्नयन, पुल-पुलिया और सड़कों के निर्माण जैसे स्थानीय विकास से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।

इन मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवाल

आज सदन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब के विभागों से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।

इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और टंकराम वर्मा के विभागों की बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी, जिस पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की ओर से अपने विचार रखे जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

14 मार्च को प्रदेशभर में लगेगी लोक अदालत:6 हजार ई-चालानों का पहले होगा निपटारा, फिर सख्ती करेगी पुलिस

रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
14 मार्च को प्रदेशभर में लगेगी लोक अदालत:6 हजार ई-चालानों का पहले होगा निपटारा, फिर सख्ती करेगी पुलिस
छत्तीसगढ़

एक प्लान पर चलेंगे 4 शहर:नए-पुराने रायपुर और दुर्ग-भिलाई को जोड़ेगा मेट्रो

रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…
एक प्लान पर चलेंगे 4 शहर:नए-पुराने रायपुर और दुर्ग-भिलाई को जोड़ेगा मेट्रो
छत्तीसगढ़

कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

सीएमएचओ ने लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की:गौरेला पेंड्रा मरवाही में नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…
सीएमएचओ ने लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की:गौरेला पेंड्रा मरवाही में नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए
छत्तीसगढ़

NDPS के 2 मामले में 3 आरोपियों को सजा:गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
NDPS के 2 मामले में 3 आरोपियों को सजा:गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा
छत्तीसगढ़

QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स:शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में नई व्यवस्था शुरू

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की…
QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स:शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में नई व्यवस्था शुरू
छत्तीसगढ़

MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली:सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर

जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और…
MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली:सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर
छत्तीसगढ़

अफीम की खेती उजागर करने वाले को जान का खतरा

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को…
अफीम की खेती उजागर करने वाले को जान का खतरा
छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से की मारपीट

कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की…
पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से की मारपीट
छत्तीसगढ़