भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला

Updated on 01-05-2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा है। संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की 2026 की विशेष 301 रिपोर्ट में वियतनाम को ‘प्राथमिक विदेशी देश’ (पीएफसी) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह 13 वर्ष में पहली बार है जब किसी देश को इस श्रेणी में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह श्रेणी उन देशों के लिए होती है जिनकी नीतियां और प्रथाएं अमेरिकी उत्पादों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

इसमें कहा गया कि वियतनाम बौद्धिक संपदा अधिकारों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्थक प्रगति नहीं कर रहा है और न ही वह प्रभावी वार्ताओं में पर्याप्त सहयोग कर रहा है। प्राथमिकता निगरानी सूची में शामिल छह देश चीन, भारत, इंडोनेशिया, चिली, रूस और वेनेजुएला हैं। किसी देश को प्राथमिकता निगरानी सूची या निगरानी सूची में रखने का मतलब है कि वहां बौद्धिक संपदा संरक्षण, प्रवर्तन या बाजार पहुंच से जुड़े गंभीर मुद्दे मौजूद हैं।

वियतनाम के साथ बातचीत

इस रिपोर्ट में यूरोपीय संघ, तुर्किये और पाकिस्तान सहित 19 देशों को निगरानी सूची में रखा गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने कहा, ‘अनुचित व्यापार प्रथाओं से निपटने के लिए हमारे सभी प्रवर्तन साधनों का उपयोग करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका वियतनाम के खिलाफ 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत जांच शुरू करने पर 30 दिन के भीतर फैसला करेगा। अगर जांच शुरू होती है तो वियतनाम के साथ बातचीत कर मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।यह विशेष 301 रिपोर्ट अमेरिका द्वारा हर साल जारी की जाती है जिसमें 100 से अधिक व्यापारिक साझेदार देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों की स्थिति का आकलन किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया कि बौद्धिक संपदा के संरक्षण और प्रवर्तन के मामले में भारत दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?
व्यापार

महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी
व्यापार

कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव

मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव
व्यापार

भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला
व्यापार

ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई
व्यापार

12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन
व्यापार

सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
सोने और चांदी की कीमत में आई  तेजी
व्यापार

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त
व्यापार

भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं

नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं
व्यापार