लोन वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को दी नई चोट, 15 कर्मचारियों को निकाला, देश छोड़ने का आदेश

Updated on 01-05-2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया है। पाकिस्तानी कर्मचारियों को कहा गया है कि वह यूएई छोड़कर चले जाएं। एतिहाद यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब यूएई और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में तनाव देखा जा रहा है। यूएई ने पाकिस्तान से अपना 3 अरब डॉलर से ज्यादा का लोन भी वापस मांगा है।

सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इन कर्मचारियों को बहुत तेजी से नौकरी से निकाला गया। इस दौरान अपनाई गई प्रक्रिया काफी हद तक असामान्य थी। इसमें आमतौर पर ऐसे मामलों में अपनाई जाने वाली कॉर्पोरेट प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। इस कार्रवाई पर पाकिस्तान में चिंता देखी गई है और यूएई के कदम की आलोचना की जा रही है।

देश छोड़ने को मिले 48 घंटे

सूत्रों के अनुसार, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को मानव संसाधन (HR) विभाग के जरिए औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया। उन्हें कथित तौर पर एक इमिग्रेशन ऑफिस में बुलाया गया और 48 घंटे के भीतर संयुक्त अरब अमीरात छोड़ने का आदेश थमा दिया गया। उनको अपनी बात रखने का भी मौका नहीं दिया गया।

यूएई में नौकरी से निकाले गए पाकिस्तानियों में अलग-अलग वर्गों के लोग हैं। इस समूह में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसने एयरलाइन के लिए करीब दो दशकों तक काम किया था। इन कर्मचारियों को अब अपनी नई यात्रा की व्यवस्था करने या परिवारों को यूएई से दूसरी जगह ले जाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि इनको बहुत कम समय दिया गया है।

एतिहाद की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं

एतिहाद एयरवेज ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। विमानन क्षेत्र में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाना कोई असामान्य बात नहीं है। इस मामले में इमिग्रेशन अधिकारियों की संलिप्तता और कर्मचारियों को तुरंत देश छोड़ने के आदेशों से संदेश गया है कि इसके पीछे कोई राजनीति है।

संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बीते कुछ समय में कड़वाहट आई है। इसे दोनों का अलग-अलग गुटों में होना माना जा रहा है। पकिस्तान ने तुर्की और सऊदी अरब से अपने संबंध बेहतर किए हैं जबकि यूएई का झुकाव इजरायल की ओर है। ऐसे में यूएई ने पहले पाकिस्तान से अपना लोन वापस करने को कहा और अब पाकिस्तानी कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी।

यूएई ओपेक से भी बाहर

संयुक्त अरब अमीरात ने करीब 60 साल बाद ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) से बाहर होने का फैसला किया है। इसे भी आर्थिक के साथ-साथ राजनीतिक कदम माना जा रहा है। यूएई के इस फैसले को सऊदी अरब के लिए खासतौर पर झटके की तरह से माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

इजरायल ने UAE में भेजा अपने सबसे आधुनिक लेजर वेपन, आयरन बीम से ईरानी हमलों का मुकाबला, फिर शुरू होगी जंग?

तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
इजरायल ने UAE में भेजा अपने सबसे आधुनिक लेजर वेपन, आयरन बीम से ईरानी हमलों का मुकाबला, फिर शुरू होगी जंग?
विदेश

ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता
विदेश

लोन वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को दी नई चोट, 15 कर्मचारियों को निकाला, देश छोड़ने का आदेश

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
लोन वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को दी नई चोट, 15 कर्मचारियों को निकाला, देश छोड़ने का आदेश
विदेश

तेहरान में खलबली, व‍िदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी में ईरानी राष्‍ट्रपति, IRGC की दखल से चिढ़े

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
तेहरान में खलबली, व‍िदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी में ईरानी राष्‍ट्रपति, IRGC की दखल से चिढ़े
विदेश

'भारतीय मुस्लिमों की पहचान को खत्‍म किया जा रहा, RSS को रोके दुनिया', पाकिस्‍तान ने उगला जहर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
'भारतीय मुस्लिमों की पहचान को खत्‍म किया जा रहा, RSS को रोके दुनिया', पाकिस्‍तान ने उगला जहर
विदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन आए एक साथ, भड़क सकते हैं नेपाल के PM बालेन शाह, बढ़ा तनाव

काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन आए एक साथ, भड़क सकते हैं नेपाल के PM बालेन शाह, बढ़ा तनाव
विदेश

बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या
विदेश

भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी
विदेश