बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान

Updated on 29-04-2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, वरना उसकी तेल पाइपलाइनें अंदर से फट जाएंगी। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने समझाया कि अगर ईरान तेल का निर्या

ट्रंप ने बातचीत के लिए रखी शर्त

ट्रंप ने यह भी कहा कि एक बार फटने के बाद ईरान पाइपलाइन को उसकी असली क्षमता तक दोबारा नहीं बना पाएगा। यह अपनी पिछली उत्पादन क्षमता के मुकाबले सिर्फ 50% पर ही काम कर पाएगी। इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है तो अमेरिका से संपर्क कर सकता है। ट्रंप ने कहा, 'अगर वे बात करना चाहते हैं, तो हमारे पास आ सकते हैं, या हमें फोन कर सकते हैं। आप जानते हैं, फोन मौजूद हैं। हमारे पास अच्छी और सुरक्षित लाइनें हैं।"
त जारी नहीं रख पाता है तो पाइपलाइनें यांत्रिक रूप से और प्राकृतिक कारणों से खराब हो जाएंगी।

ट्रंप की ताजा धमकी ऐसे समय में आई है, जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को एक बार फिर इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ मुलाकात की। तीन दिनों में यह अराघची का दूसरा पाकिस्तान दौरा है। इसके पहले वह शुक्रवार रात को पाकिस्तान पहुंचे थे और शनिवार को शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद वह ओमान चले गए थे।

ईरान ने अमेरिका को भेजा लिखित संदेश

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की यात्रा के बाद रविवार को फिर इस्लामाबाद पहुंचे। इसके पहले ट्रंप ने अपने वार्ताकारों को पाकिस्तान आने से रोक दिया था, जिसके बाद अगले दौर की संभावित बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि अराघची ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को कुछ अहम मुद्दों पर लिखित संदेश भेजे हैं।

वहीं, अराघची सोमवार को मॉस्को में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को पुष्टि की कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मॉस्को का दौरा करेंगे। उम्मीद है कि वे सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या
विदेश

भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी
विदेश

हिंद महासागर में भारत-श्रीलंका का 'समुद्र मंथन', चीन के खतरे के बीच अमृत निकालने की तैयारी, जानें प्‍लान

कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
हिंद महासागर में भारत-श्रीलंका का 'समुद्र मंथन', चीन के खतरे के बीच अमृत निकालने की तैयारी, जानें प्‍लान
विदेश

नेपाल के हिंदू PM बालेन शाह नई मुश्किल में घ‍िरे, ईसाइयों ने बद्दुआ की धमकी देकर मांगा 'इंसाफ'

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
नेपाल के हिंदू PM बालेन शाह नई मुश्किल में घ‍िरे, ईसाइयों ने बद्दुआ की धमकी देकर मांगा 'इंसाफ'
विदेश

होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी, लीबिया में मिला तेल और गैस का व‍िशाल भंडार

त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी, लीबिया में मिला तेल और गैस का व‍िशाल भंडार
विदेश

'ईरान के पास होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण का अधिकार', रूसी राजदूत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में किया तेहरान का खुला समर्थन

न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
'ईरान के पास होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण का अधिकार', रूसी राजदूत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में किया तेहरान का खुला समर्थन
विदेश

पहलगाम का जिक्र कर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ SCO बैठक में जमकर बरसे राजनाथ सिंह, सामने थे चीनी रक्षामंत्री

बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
पहलगाम का जिक्र कर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ SCO बैठक में जमकर बरसे राजनाथ सिंह, सामने थे चीनी रक्षामंत्री
विदेश

दुश्मन की एडवांस्ड मिसाइलों के सामने अमेरिका बेबस, ईरान युद्ध के बीच पेंटागन का बड़ा कबूलनामा

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
दुश्मन की एडवांस्ड मिसाइलों के सामने अमेरिका बेबस, ईरान युद्ध के बीच पेंटागन का बड़ा कबूलनामा
विदेश