होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी, लीबिया में मिला तेल और गैस का व‍िशाल भंडार

Updated on 28-04-2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल और गैस का भंडार मिला है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने सोमवार को बताया कि उसने लीबिया में एक ऑनशोर खोज ब्लॉक में तेल और गैस के नए भंडार की खोज की है। इस ब्लॉक में OIL, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ एक भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा है। यह कंसोर्टियम दक्षिण-पश्चिमी लीबिया के घदामेस बेसिन में स्थित ऑनशोर खोज ब्लॉक 'एरिया 95/96' पर काम कर रहा है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड को लीबिया में तेल और गैस का एक बड़ा भंडार मिलना भारत के लिहाज से शानदार खबर है। यह वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय कंपनी के अंतरराष्ट्रीय अन्वेषण पोर्टफोलियो को मजबूत कर सकता है। इससे भविष्य में कंपनी को दुनिया के और हिस्सों में सफलता की उम्मीद बढ़ती है।

6,630 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ब्लॉक

ऑयल इंडिया ने बताया है कि यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में पड़ता है। यह ब्लॉक 6,630 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र को हाइड्रोकार्बन के लिए काफी संभावना वाला माना जाता है। कंपनी के अनुसार, इस ब्लॉक में आठ अन्वेषण कुओं की योजना बनाई गई है। इनमें से पांच की खुदाई पहले ही की जा चुकी है।
इस ब्लॉक में छठे कुएं (A1-96/02) की खुदाई के नतीजे के तौर पर नए तेल और गैस की खोज हुई है। लीबिया की नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने औपचारिक रूप से इस कुएं को ब्लॉक में हुई पांचवीं खोज के रूप में मान्यता दी है। कंपनी ने कहा है कि इस क्षेत्र की मजबूत हाइड्रोकार्बन क्षमता और संवभावना को साफ दिखाता है।

पिछली तेल और गैस खोजें

इस क्षेत्र में साल 2012 और 2014 के बीच चार कुओं से तेल और गैस मिला था। कंपनी ने कहा कि नई खोज एक अचछी खबर है। अब इसका विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा ताकि इसकी व्यावसायिक व्यवहार्यता और भंडार की क्षमता का आकलन किया जा सके। इसे व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य पाया जाता है तो फिर विकास चरण में एंट्री ली जाएगी।ऑयल इंडिया ने कहा कि यह खोज उसकी विदेशी संपत्तियों का मूल्य बढ़ा सकती है और भविष्य में राजस्व के नए स्रोत खोल सकती है। साथ ही वैश्विक स्तर पर उसके अन्वेषण के दायरे को और मजबूत कर सकती है। यह इसलिए और अहम हो जाता है क्योंकि ईरान में अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद से दुनिया के बड़े हिस्से में उर्जा संकट है।

यह खोज क्यों महत्वपूर्ण है?

ईरान में चल रहे युद्ध ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले समुद्री यातायात के प्रवाह को बाधित किया है। इस वैश्विक तेल मार्ग से दुनिया के पांचवें हिस्से की तेल आपूर्ति होती है। आपूर्ति में इस रुकावट से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर दबाव बढ़ गया है। इस पृष्ठभूमि में लीबिया के तेल भंडार का रणनीतिक महत्व बढ़ गया है।

भारत के लिए इस खोज की अपनी अहमियत है। यह खोज भारत के उस प्रयास को भी मजबूती प्रदान करती है, जिसके तहत वह विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों को सुरक्षित करने का लक्ष्य रखता है। यह इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि यह समय में हो रहा है, जब भूराजनीतिक जोखिम आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

इजरायल ने UAE में भेजा अपने सबसे आधुनिक लेजर वेपन, आयरन बीम से ईरानी हमलों का मुकाबला, फिर शुरू होगी जंग?

तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
इजरायल ने UAE में भेजा अपने सबसे आधुनिक लेजर वेपन, आयरन बीम से ईरानी हमलों का मुकाबला, फिर शुरू होगी जंग?
विदेश

ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता
विदेश

लोन वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को दी नई चोट, 15 कर्मचारियों को निकाला, देश छोड़ने का आदेश

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
लोन वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को दी नई चोट, 15 कर्मचारियों को निकाला, देश छोड़ने का आदेश
विदेश

तेहरान में खलबली, व‍िदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी में ईरानी राष्‍ट्रपति, IRGC की दखल से चिढ़े

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
तेहरान में खलबली, व‍िदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी में ईरानी राष्‍ट्रपति, IRGC की दखल से चिढ़े
विदेश

'भारतीय मुस्लिमों की पहचान को खत्‍म किया जा रहा, RSS को रोके दुनिया', पाकिस्‍तान ने उगला जहर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
'भारतीय मुस्लिमों की पहचान को खत्‍म किया जा रहा, RSS को रोके दुनिया', पाकिस्‍तान ने उगला जहर
विदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन आए एक साथ, भड़क सकते हैं नेपाल के PM बालेन शाह, बढ़ा तनाव

काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन आए एक साथ, भड़क सकते हैं नेपाल के PM बालेन शाह, बढ़ा तनाव
विदेश

बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
बस तीन दिन, वरना तेल पाइपलाइनें फट जाएंगी, ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम, अराघची फिर पहुंचे पाकिस्तान
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या
विदेश

भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
भारत के हाइडल प्रोजेक्ट हमें चोट पहुंचाने के लिए', PCA में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर अहम सुनवाई पूरी
विदेश